BREAKING NEWS

डूबने और सर्पदंश से हुए मृत्यु वाले परिवारों को आर्थिक सहायता,परिवहन मंत्री दया शंकर ने दी राहत धनराशि

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

समाजवादी पार्टी के नेता व विधान सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपने गुरु को किया याद

Advertisment

शिक्षक दिवस पर गांधी प्रतिमा के समक्ष उपवास : पुरानी पेंशन बहाली की‌ की मांग को लेकर अटेवा के केन्द्रीय नेतृत्व के आह्वान पर रखा दो घंटे का उपवास

Ajay Mishra

Fri, Sep 5, 2025

बलिया । NMOPS केंद्रीय नेतृत्व विजय कुमार बन्धु के निर्देश पर शिक्षक हित एवं पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्र व्यापी उपवास कार्यक्रम के क्रम में जनपद अटेवा बलिया के जिला संयोजक समीर कुमार पाण्डेय एवं जिला महामंत्री राकेश कुमार मौर्य के संयुक्त नेतृत्व में ऐतिहासिक शहीद पार्क,चौक बलिया के परिसर में उपवास का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आरंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आदमकद मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया गया। आज शिक्षक दिवस पर पूरा शिक्षक एवं कर्मचारी समुदाय अपने बुढ़ापे का सहारा OPS बहाली को लेकर असहज महसूस करते हुए OPS के लिए प्रतीकात्मक उपवास किया । जबकि पूरे देश में माननीय जो 4-4 पेंशन लेते है हम सभी का ख्याल करते हुए OPS बहाल करे नहीं तो ATEWA NMOPS को विवश होकर कुछ बड़ा और मजबूत पहल करने को मजबूर होना पड़ेगा।

सुबह 9 बजे से 11 बजे तक 2 घंटे के लिए प्रस्तावित सांकेतिक उपवास कार्यक्रम में अटेवा बलिया से मुख्य रूप से अभिषेक राय(संरक्षक),विनय राय (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), पंकज सिंह(उपाध्यक्ष) संजय पाण्डेय(कोषाध्यक्ष),संगठन मंत्री द्वय मलय कुमार पाण्डेय(अध्यक्ष DPA)एवं राजीव कुमार गुप्ता, संजीव कुमार सिंह (जिला मीडिया प्रभारी), संयुक्त मंत्री द्वय विनोद कुमार यादव कुल भूषण त्रिपाठी ,कार्यकारिणी सदस्य द्वय रंजन दीक्षित पंकज कुमार के साथ साथ राजेश सिंह जिला संयोजक राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, पिंकू उपाध्याय उपाध्यक्ष RSM, अजय कुमार सिंह(अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ), NER रेलवे संघ बलिया के अध्यक्ष अशोक राम मंत्री शशिकांत तिवारी, किरण भारती अध्यक्ष महिला शिक्षक संघ, शर्मिला सिंह मीडिया प्रभारी महिला, शैलेश कुमार सिंह जिला मंत्री माध्यमिक शर्मा गुट, अजय कुमार मिश्र उपाध्यक्ष प्राथमिक संघ, राजकुमार गुप्ता कोषाध्यक्ष एकजुट, क्रांति देव सिंह अध्यक्ष नवानगर, मुकेश गुप्ता अध्यक्ष पंदह, राकेश सिंह अध्यक्ष नगरा, अजय चौबे अध्यक्ष बेलहरी, के साथ आशुतोष तिवारी गड़वार, आशुतोष शुक्ला बेलहरी, अजय मिश्रा मुरलीछपरा, प्रतीक मिश्रा नवानगर, राकेश सिंह,सत्य नारायण वर्मा,सुनील गुप्ता,राजेश सिंह(बांसडीह) अमित वर्मा बेलहरी, अजय शंकर सिंह अनिल सिंह पंदह, राम भूषण मिश्र सतीश चंद्र कॉलेज, विवेक पांडेय दुबहर, मदन यादव सीयर, राकेश भारती बादिलपुर, दिलीप राय गांधी इ कॉलेज, जितेंद्र खरवार, दुर्गादत्त सिंह, अजय राजभर, रवि शंकर यादव आदि सैकड़ों की संख्या में शिक्षक कर्मचारियों और मातृ शक्तियों ने भाग लिया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें