BREAKING NEWS

डूबने और सर्पदंश से हुए मृत्यु वाले परिवारों को आर्थिक सहायता,परिवहन मंत्री दया शंकर ने दी राहत धनराशि

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

समाजवादी पार्टी के नेता व विधान सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपने गुरु को किया याद

Advertisment

2025 और बलिया पुलिस,अपराध कितने हुए और पुलिस ने क्या किया : जनपद में जो अपराध हुए और पूरे वर्ष में बलिया पुलिस ने जो कारवाई की उसका लेखा जोखा

Ajay Mishra

Wed, Dec 31, 2025

बलिया । 2025 पूरे वर्ष में बलिया में क्राइम की दुनिया में क्या हुआ और उस पर बलिया पुलिस ने क्या किया उसका लेखा-जोखा आपके समक्ष प्रस्तुत है।

1. अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध की गई कार्यवाही-

जनपद बलिया में वर्ष 2025 में हत्या से सम्बन्धित 08 अभियोगों को अनावरित करते हुए कुल 36 अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही कर जेल भेजा गया है।

👉 थाना खेजुरी में 9 फरवरी 2025 को रात में अखिलेश चौरसिया द्वारा कोचिंग संचालक श्यामलाल व बसन्ती देवी की सोते समय गला रेत कर हत्या कर देना ।

👉 थाना कोतवाली में 12 मई 2025 को अभियुक्ता माया देवी ने अपने पति देवेन्द्र कुमार की हत्या कर शरीर के अंगों को सिकन्दरपुर व अन्य स्थानो पर फेक देना ।

👉 थाना बैरिया में माह नवम्बर 2025 बकुलहा रेलवे लाईन के पास एक लड़की की लाश मिली था जिसको प्रेंम प्रसंग के चक्कर में चाचा अशोक यादव व भाई पिन्टु यादव द्वारा हत्या कर दी गई थी ।

👉 थाना उभांव में 16 नवम्बर 2025 को अभियुक्त शिवम यादव ,नितीश ,विकास द्वारा देवेन्द्र प्रताप यादव (अध्यापक) की गोली मारकर हत्या कर चेन व अंगुठी लूट लेना ।

👉 थाना उभांव में दिनांक 13.12.2025 को राहुल यादव को अभियुक्त राँबिन सिंह , पवन सिंह ,रोहित वर्मा, शिवम वर्मा द्वारा आपसी रंजिस में गोली मारकर हत्या कर देना

➡️ महत्वपूर्ण अभियोगों में की गई कार्यवाही-

👉 थाना कोतवाली में व्यापारी अरुण गुप्ता को गोली के सम्बन्ध में पंजीकृत मु०अ०स० 194/2025 का सफल अनावरण कर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

👉 थाना सुखपुरा पर अपहृत अजय कुमार तिवारी के गलत अपहरण की सूचना पर पंजीकृत मु0अ0सं0-111/2025 का सफल अनावरण कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई।

👉 थाना नगरा पर पंजीकृत मु0अ0स0 92/2025 का सफल अनावरण कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई।

2. जनपद बलिया में वर्ष 2025 में कुल 17 अभियोगों में कुल 60 अभियुक्तों के विरूद्ध गैंगेस्टर की कार्यवाही कर जेल भेजा गया है।

3. जनपद बलिया में वर्ष 2025 में कुल 10 गैंग पंजीकृत कर 35 सदस्यों के विरूद्ध कार्यवाही की गई।

➡️ क्रैक डाउन के अन्तर्गत की गई कार्यवाही-

1.जनपद बलिया में वर्ष 2025 में कुल 31 पुलिस मुठभेड़ में कुल 36 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

➡️ साइबर अपराध के विरूद्ध कार्यवाही-

👉 वर्ष 2025 में कुल 3449 साइबर अपराध की शिकायतें प्राप्त हुई-

👉 उपरोक्त शिकायतों में कुल 58 लाख रूपए की धनराशि शिकायत कर्ताओं को वापस कराई गई।

👉 कुल 33551184.39 रूपए होल्ड/लीन कराया गया।

➡️ CEIR पोर्टल से मोबाइल की रिकवरी/बरामदगी

👉 वर्ष-2025 में जनपद कुल 679 अदद मोबाइल फोन अनुमानित कीमत लगभग 92,80,397/- (बानबे लाख अस्सी हजार तीन सौ सत्तानवे) रुपये । को बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किया गया ।*

➡️ मिशन शक्ति 5.0 के तहत कार्यवाही-

👉 कुल 143 शादीशुदा दम्पतियों के बीच समझौता कराकर पुनः वैवाहिक जीवन स्थापित कराया गया।

👉 कुल 316 अपहृता/पीड़िताओं को बरामद कर उनके परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया गया।

➡️ गोतस्करी के विरूद्ध कार्यवाही-

👉 वर्ष 2025 में गोवंश की तस्करी से सम्बन्धित कुल 54 अभियोगों में कुल 424 पशुओं को बरामद कर 125 अभियुक्तों को जेल भेजा गया।

👉 03 के विरूद्ध गैंग पंजीकरण, 15 के विरूद्ध गुंडा तथा 05 अभियुक्तों के विरूद्ध गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही की गईय़

👉 गोतस्करों के अभियुक्तों की कुल 13,40,000-/ की अनुमानित धनराशि जब्ती की कार्यवाही की गई।

➡️ नशे के विरूद्ध अभियान-

👉 जनपद बलिया में वर्ष 2025 में NDPS के मामलें में कुल 09 अभियोगों में 16 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

👉 इन अभियुक्तों से 853.785 किलाग्राम गांजा (कीमत 2,13,44,625 रू0) तथा हिरोइन 900 ग्राम (कीमत 1 करोड़ 80 लाख) बरामद किया गया।

👉 वर्ष 2025 में आबकारी के मामले में कुल 803 अभियोगों में कुल 953 अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही के क्रम में 15227 ली0 देशी शराब (कीमत 39,59,020 रू0) तथा 30480 ली0 अंग्रेजी शराब (कीमत 1,78,30,800 रू0) बरामद कर 19,35,300 ली0 लहन तथा कुल 77 भट्ठियों को नष्ट किया गया।

👉 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत कुल शराब 45,707 ली0 (कीमत 2,17,89,820 रू0) बरामद की गई।

➡️ आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही-

👉 वर्ष 2025 में आर्म्स एक्ट के मामलें में कुल 293 अभियोगों में कुल 295 अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही के क्रम में क्रमशः 09 पिस्टल, 56 कट्टा, 264 चाकू व 69 कारतूस बरामद किया गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें