BREAKING NEWS

डूबने और सर्पदंश से हुए मृत्यु वाले परिवारों को आर्थिक सहायता,परिवहन मंत्री दया शंकर ने दी राहत धनराशि

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

समाजवादी पार्टी के नेता व विधान सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपने गुरु को किया याद

Advertisment

बाल श्रम निषेध दिवसपर भिक्षावृत्ति,देहव्यापार,मानवतस्करी तथा नशामुक्ति : AHTथाना जनपद बलिया और श्रम विभाग की टीम को जिलाधिकारी ने दिखाया हरी झण्डी और लोगों को किया जागरुक

Ajay Mishra

Wed, Jul 30, 2025

बलिया। जिलाधिकारी बलिया मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में जनपद बलिया में अखिल भारतीय बाल बचाव एवं पुनर्वास किशोर श्रम उन्मूलन अभियान के अंतर्गत बाल भिक्षावृत्ति उन्मूलन, अनैतिक देह व्यापार, मानव तस्करी व नशा मुक्ति जनजागरुकता अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर के निकट पर्यवेक्षण एवं नोडल अधिकारी क्षेत्राधिकारी सदर मो.उस्मान व प्रभारी संजय कुमार थाना AHT बलिया के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 वशिष्ठ नारायण यादव आरक्षी संतोष कुमार सरोज व म0आ0 रेनू यादव के साथ संयुक्त रूप से जिलाधिकारी कार्यालय से रेलवे स्टेशन के रास्ते चौक होते हुए कदम चौराहा तक जागरूकता अभियान चलाया गया। वहां पर उपस्थित व्यक्तियों, यात्रियों एवं श्रमिकों/कर्मियों को बधुआ मजदूरी,मानव तस्करी, बाल श्रम उन्मूलन, बाल भिक्षावृति, बाल विवाह,के रोकथाम व मिशन शक्ति,अनैतिक देह व्यापार के साथ साथ नशा मुक्ति अभियान के संबंध में जागरूक करते हुए टोल फ्री नं0 1090/ 112 /181/ 1076/ 1098/ 102/108 एवं साइबर हेल्पलाइन नं0 1930 के बारे में जागरूक किया गया । AHT प्रभारी ने लोगों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित स्कूल भेजें। उन्होंने कहा कि अगर कोई चाय, होटल या ढाबे पर बच्चों को काम करते देखे तो उसे रोके। जरूरत पड़ने पर चाइल्ड लाइन (1098), आपातकालीन नंबर (112) या सशस्त्र सीमा बल (1903) पर सूचना दें ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें