BREAKING NEWS

डूबने और सर्पदंश से हुए मृत्यु वाले परिवारों को आर्थिक सहायता,परिवहन मंत्री दया शंकर ने दी राहत धनराशि

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

समाजवादी पार्टी के नेता व विधान सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपने गुरु को किया याद

Advertisment

बालश्रम के साथ ही अनैतिक देह व्यापार,मानव तस्करी,नशा मुक्ति : उभाव पुलिस ने चलाया बाल श्रम उन्मूलन अभियान के साथ ही मिशन शक्ति का भी चला अभियान

Ajay Mishra

Mon, Nov 24, 2025

बलिया। AHT थाना जनपद बलिया द्वारा थाना उभाव जनपद बलिया क्षेत्र में चलाया गया "बाल श्रम उन्मूलन, अनैतिक देह व्यापार, मानव तस्करी , मिशन शक्ति व नशा मुक्ति" जन जागरूकता अभियान ।

उल्लेखनीय है कि आज 24 नवम्बर को पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद बलिया में अखिल भारतीय बाल बचाव एवं पुनर्वास किशोर श्रम उन्मूलन अभियान के अंतर्गत बाल श्रम उन्मूलन, अनैतिक देह व्यापार, मानव तस्करी, मिशन शक्ति व नशा मुक्ति जनजागरुकता अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के निकट पर्यवेक्षण एवं नोडल अधिकारी क्षेत्राधिकारी सदर राकेश कुमार सिंह व थाना प्रभारी नरेश कुमार मलिक थाना AHT बलिया के कुशल नेतृत्व में मय हमराह उ0नि0 अजीत कुमार दुबे व आ0 संतोष कुमार सरोज के साथ श्रम प्रवर्तन अधिकारी बलिया जितेंद्र कुमार मय टीम एवं CWC के साथ समन्वय रखते हुए थाना उभाव क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया चेकिंग के दौरान कुल 15 बाल श्रमिकों को बाल श्रम से मुक्त कराया गया तथा इसके पश्चात वहां पर उपस्थित श्रमिकों/कर्मियों को बधुआ मजदूरी,मानव तस्करी, बाल श्रम उन्मूलन, बाल भिक्षावृति, बाल विवाह, मिशन शक्ति,अनैतिक देह व्यापार व नशा मुक्ति के संबंध में जागरूक करते हुए टोल फ्री नं0 1090/ 112 /181/ 1076/ 1098/ 102/108 एवं साइबर हेल्पलाइन नं0 1930 के बारे में जागरूक किया गया ।

कार्यक्रम में प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा-

अभियान के अंतर्गत निम्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई—

• बाल श्रमिकों का रेस्क्यू, पुनर्वास एवं कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया

• बाल श्रम, मानव तस्करी, साइबर अपराध एवं बाल विवाह के दुष्प्रभाव

• महिला एवं बाल सुरक्षा हेतु प्रमुख हेल्पलाइन नंबर: 1090, 181, 112, 1098

जागरुकता के क्रम में बताया गया कि “मुक्ति अभियान” का मुख्य लक्ष्य है बच्चों को भय, हिंसा और शोषण से मुक्त कर सुरक्षित एवं सशक्त बनाना, ताकि वे शिक्षा प्राप्त कर आत्मविश्वास के साथ समाज में अपनी भूमिका निभा सकें।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित नागरिकों एवं व्यापारियों से अपील की गई कि वे बाल श्रम उन्मूलन, महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के संदेश को समाज में फैलाने में सहयोग करें तथा इस पहल को सफल बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएँ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें