पूर्ति निरीक्षक संजीव सिंह ने विशेष गहन पुनर्निरीक्षण में कोटेदार : राशन वितरण करने वाले/कोटेदारों से मतदाताओं के विशेष गहन पुनर्निरीक्षण अभियान में कोटेदारों से सहयोग की अपील
Ajay Mishra
Wed, Nov 26, 2025
संवाददाता जितेन्द्र यादव" जीतू"
बलिया : बेलहरी। स्थानीय विकास खण्ड क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण(एसआईआर) अभियान तेजी से शुरू हो गया है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं के विवरण का मिलान कर रहे हैं। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले की मतदाता सूची को अधिक सटीक और अद्यतन बनाना है। इसके तहत बीएलओ पुराने रिकार्ड,विशेषकर वर्ष 2003 की मतदाता सूची से वर्तमान मतदाताओं का मिलान कर रहे हैं। बीएलओ लोगों से उनके नाम,पता,आयु और परिवार के सदस्यों के नए-पुराने विवरण की पुष्टि कर रहे हैं। जिन परिवारों में नए मतदाता बने हैं, उनसे फार्म-6 भरवाया जा रहा है, जबकि किसी मतदाता की त्रुटि सुधारने के लिए फार्म-8 उपलब्ध कराया जा रहा है। गुरुवार को बेलहरी विकास खण्ड क्षेत्र के पिंडारी गांव में सप्लाई इंस्पेक्टर संजीव कुमार सिंह ने कोटेदार और बीएलओ बुधिया देवी द्वारा किये जा रहे सत्यापन कार्य के बारे में जानकारी ली और उन्होंने कार्य को पारदर्शी तरीके से करने व कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया, और लोगों को घर-घर जागरूक किया गया।
विज्ञापन
