मातृ-शिशु कल्याण के धरना के दूसरेदिन मुख्य चिकित्साधिकारी नेमानी मांगे : कर्मचारियों के धरना के बीच पहुंचकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मानी मांगे,धरना समाप्त
Ajay Mishra
Fri, Jul 4, 2025
बलिया। मातृ शिशु महिला कर्मचारी संघ उ०प्र० द्वारा अपनी मांगों के समर्थन में आज दूसरे दिन भी धरना पूरे जोश एवं ऊर्जा के साथ किया गया। धरने में जनपद के पी0एच0सी0 एवं सी0एच0सी0 पर कार्यरत ए0एन0एम0 द्वारा किया जा रहे सभा में अपने सम्बोधन में ए0एन0एम0 द्वारा अपने साथ हो रहे अन्याय एवं आर्थिक शोषण के विरूद्ध आवाज उठाया गया। प्रभारी उप जिला प्रतिरक्षण अधिकारी शशि प्रकाश राय के बद्तमीजी व व्यवहार की निन्दा की गई तथा वक्ताओं द्वारा कहा गया कि भविष्य में अधिकारी अपने व्यवहार में सुधार नहीं लाते हैं तो उनको भी इसका गम्भीर परिणाम भुगतान पड़ेगा। मातृ शिशु महिला कर्मचारी संघ उ०प्र० द्वारा किए जाने रहे धरने को अपना समर्थन देने के लिए राज्य महिला आयोग की सम्मानित सदस्या श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव द्वारा उपस्थित होकर संघ का ज्ञापन प्राप्त किया गया तथा सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि, “मैं भी महिला हूँ, आप भी महिला हैं, मैं आपकी पीड़ा को समझ सकती हूँ तथा आपकी पीड़ा को दूर करने का हर सम्भव प्रयास करके दूर कराऊँगी“।
धरना सभा को राज्य कर्मचारी महासंघ, बलिया, विशिष्ट बी0टी0सी0 वेलफेयर एसोसिएशन बलिया, सीनियर बेसिक शिक्षक संघ, आयुर्वेदिक फार्माशिष्ट एसोसिएशन, बलिया, पी0डब्ल्यू0डी0 श्रमिक संघ बलिया, पेंशनर कर्मचारी संघ, एन0एच0आर0एम0 संघ, कुष्ठ कर्मचारी संघ, नलकूल सिंचाई मिस्त्री संघ, बलिया, माध्यमिक शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ बलिया, पालिटेक्निक कर्मचारी संघ, सिंचाई संघ (नलकूप) बलिया, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, शिक्षा विभाग, बलिया आदि के अध्यक्ष एवं मंत्रीगण को अपना समर्थन देने के लिए सभाध्यक्ष द्वारा आभार प्रकट किया गया।
आज का धरना समाप्त होने के पूर्व ही मुख्य चिकित्साधिकारी बलिया द्वारा सभा में उपस्थित होकर मांगों को माने जाने का आश्वासन दिया तथा कहा गया कि कल आदेश जारी हो जायेगा। वार्त्ता में उन्होंने पूरी स्थिति का संज्ञान लिया एवं अन्य परेशानियों को भी दूर करने का आश्वासन दिया गया। जिस पर सभी के द्वारा सहमति व्यक्त किया गया एवं मुख्य चिकित्साधिकारी, बलिया द्वारा आदेश निर्गत करने के आश्वासन एवं वक्तव्य रिकार्ड करने पर धरना को समाप्त घोषित कर दिया गया।
आज की धरना सभा को सम्बोधित करने वालों में सर्वश्रीमती ममता पाण्डेय, कलावती, नीलम, रेशमा यादव, ममता सिंह, पूनम भारती, इन्दू सिंह, चन्द्रावली, नीतू वर्मा, किरन, शारदा, रिंकू कन्नौजिया, राम प्रताप सिंह, बी0एन0 सिंह, विजय वर्मा, अनूप कुमार सिंह, अशोक केसरी, राघवेन्द्र सिन्हा, वाई0डी0मिश्रा, वीरेन्द्र कुमार, दिलीप श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव, नित्यानन्द पाण्डेय, अभय मिश्र, मिथिलेश गिरि, रमाशंकर शर्मा, संजीव चौबे, शैलेष श्रीवास्तव, प्रशान्त कुमार राय, अश्विनी वर्मा, जय प्रकाश पाण्डेय, जे0 पी0 सिंह, रमावती पाण्डेय, सहित अन्य कर्मचारी नेतागण सत्या सिंह, विनोद मिश्र, राजेश रावत, जितेन्द्र रावत, शम्भू सिंह आदि रहे। आज की सभा की अध्यक्षता श्रीमती बिन्दुलता एवं धरना सभा का संचालन श्री सुशील त्रिपाठी ने किया।धरना सभा की संयोजक सुनीता सिंह भारती एंव सहसंयोजक पूनम पुनीता मिश्रा रही।
विज्ञापन
