BREAKING NEWS

डूबने और सर्पदंश से हुए मृत्यु वाले परिवारों को आर्थिक सहायता,परिवहन मंत्री दया शंकर ने दी राहत धनराशि

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

समाजवादी पार्टी के नेता व विधान सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपने गुरु को किया याद

Advertisment

मार-पीट व हत्या से सम्बन्धित २ नामजद अभियुक्त गिरफ्तार : मार-पीट,लड़ाई-झगड़ा करने तथा हत्या से सम्बंधित 2 नफर अभियुक्त को बांसडीह पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ajay Mishra

Sun, Nov 30, 2025

बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों/वांछित अभियुक्तों/वारण्टीयों के विरुद्ध चलाये जा रहे धर पकड़ के सघन अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र के कुशल नेतृत्व में थाना बांसडीह पुलिस टीम को मिली सफलता।

उल्लेखनीय है कि 29 नवम्बर को नीरज दुबे पुत्र स्व0 प्रभुनाथ दुबे निवासी हुसैनाबाद थाना बाँसडीह जनपद बलिया द्वारा लिखित तहरीर बावत दिनांक 29.11.25 को समय लगभग 8.30 बजे के करीब अपने घर में मांगलिक कार्यक्रम के के लिए सब्जी खरीदने परिवार और मित्रो के साथ केवरा बाजार आये थे जहाँ पर ग्राम प्रधान संजीत यादव पुत्र पारसनाथ यादव उनके भाई संजय यादव पुत्र पारसनाथ यादव, शिवानन्द यादव उर्फ खिचड़ी पुत्र जीउत यादव, अमित यादव पुत्र संजय यादव, अतुल सिंह पुत्र स्व0 अशोक सिंह, सतीश सिंह उर्फ टुनजी पुत्र ईश्वर दयाल सिंह, संजीव सिंह उर्फ डब्लू पुत्र ईश्वरदयाल सिंह, मुलायम यादव पुत्र भोला यादव, घनश्याम यादव पुत्र मोहन यादव, अशोक यादव पुत्र शिवधन यादव, राघवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ बुलेट सिंह पुत्र स्व0 चन्द्रमा सिंह, जिला यादव पुत्र अज्ञात, विनोद यादव पुत्र सोहन यादव, अमूल यादव पुत्र विनोद यादव, लालजी यादव निवासीगण ग्राम हुसेनाबाद थाना बांसडीह जनपद बलिया व अज्ञात 10-15 व्यक्तियो द्वारा जान से मारने की नियत से धारदार हथियार, लोहे का राड, लाठी, डण्डे और ईट पत्थर लेकर सामूहिक हमला कर घायल कर देने के सम्बन्ध में दिया गया । इस तहरीर के आधार पर थाना हाजा मु0अ0स0-282/25 धारा -191(2)/191(3)/190/115(2)/352/351(3)/109(1)/110 बीएनएस अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जा रहा था । इसी क्रम में आज 30 नवम्बर को थाना बांसडीह के व0उ0नि0 बांक बहादुर सिंह मय हमराह कर्म0गण के द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 02 नफर नामजद अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्र में मामूर थे कि मुखबिर की सूचना पर अभियुक्तगण 1.संजीत यादव पुत्र पारसनाथ यादव 2. अतुल कुमार सिंह पुत्र स्व0 अशोक सिंह निवासीगण ग्राम हुसैनाबाद थाना बांसडीह जनपद बलिया को केवरा नहर मोड़ से समय 11.45 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण उपरोक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय द्वारा विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0 न्यायालय भेजा गया है।

पंजीकृत अभियोग-

1. मु0अ0स0-282/25 धारा -191(2)/191(3)/190/115(2)/352/351(3)/109(1)/110 बीएनएस थाना बांसडीह जनपद बलिया

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-

1.संजीत यादव पुत्र पारसनाथ यादव निवासी ग्राम हुसैनाबाद थाना बांसडीह जनपद बलिया

2.अतुल कुमार सिंह पुत्र स्व0 अशोक सिंह निवासी ग्राम हुसैनाबाद थाना बांसडीह जनपद बलिया

गिरफ्तार करने वाली टीमः-

1. व0उ0नि0 बांक बहादुर सिंह थाना बांसडीह जनपद बलिया

2. का0 दिवाकर गिरि थाना बांसडीह जनपद बलिया

3. का0 प्रमोद कुमार थाना बांसडीह जनपद बलिया

4. का0 मनोज सिंह थाना बांसडीह जनपद बलिया ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें