ईवीएम वेयर हाउस का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण : वेयर हाउस के निरीक्षण से पूर्व जिलाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठककिया और मतदाता सूचीपर की चर्चा
Ajay Mishra
Thu, Jul 31, 2025
बलिया। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुपालन में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने गुरुवार को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम एवं वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ईवीएम एवं वीवीपैट वेयर हाउस के प्रत्येक तल के सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक जानकारी प्राप्त करते हुए संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने सी.सी.टी.वी. कक्ष का निरीक्षण एवं लॉग बुक का अवलोकन किया। इस अवसर पर एडीएम अनिल कुमार गुप्ता एवं सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अख्तर हसन उपस्थित रहें।
जिलाधिकारी ने समस्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक
-निर्वाचक नामावली के आगामी गहन पुनरीक्षण के दृष्टिगत जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को ई0वी0 एम0/वी0वी0पैट गोदाम के निरीक्षण के पूर्व ई0वी0एम0 वेयरहाउस के प्रांगण में समस्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की एक बैठक आयोजित की गयी। जिसमें जनपद में अवस्थित विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों यथा 357-बेल्थरारोड (अ०जा०) 358-रसड़ा, 359-सिकन्दरपुर, 360-फेफना, 361- बलिया नगर, 362- बांसडीह एवं 363- बैरिया से संबंधित सामान्य सूचनाओं यथा मतदान स्थल, मतदान केन्द्र, निर्वाचको की संख्या, जेण्डर रेशियो, ई०पी० रेशियो के साथ-साथ आगामी गहन पुनरीक्षण के परिप्रेक्ष्य में पुनरीक्षण पूर्व गतिविधियों के अंतर्गत 1200 से अधिक मतदाताओं वाले मतदेय स्थलों के सम्भाजन पश्चात मतदेय स्थलों की संख्या में सम्भावित वृद्धि संबंधी सूचना से बैठक में उपस्थित समस्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि०/रा0)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार गुप्ता एवं मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन सिंह, समस्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों डॉ प्रदीप कुमार जिलाध्यक्ष, रविंद्र नाथ यादव, पंकज पटेल, महफूज आलम, रामकृपाल यादव एवं राजेंद्र चौधरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
