BREAKING NEWS

डूबने और सर्पदंश से हुए मृत्यु वाले परिवारों को आर्थिक सहायता,परिवहन मंत्री दया शंकर ने दी राहत धनराशि

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

समाजवादी पार्टी के नेता व विधान सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपने गुरु को किया याद

Advertisment

श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयन्ती मनी : भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि,सोनवानी स्थित बेलहरी ब्लाक के डकवारा हाल में मनी जयन्ती

Ajay Mishra

Sun, Jul 6, 2025

संवाददाता/जितेन्द्र यादव (जीतू)

हल्दी (बलिया)। जन संघ के संस्थापक पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 125 वीं जयंती पर दुबहड़ ब्लाक के ड्वाकरा हाल में रविवार को संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा,विशिष्ट अतिथि धर्मेन्द्र सिंह एवं दुबहड़ ब्लाक प्रमुख शशांक शेखर ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि संजय मिश्रा ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारतीय राजनीति के शसक्त मानक हस्ताक्षर थे,उनके व्यक्तित्व में राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना थी।

विशिष्ट अतिथि धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि राष्ट्र की एकता अखंडता के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी आजीवन प्रयत्नशील रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष रिंकू दुबे ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनो का भारत बनाने के लिए हम सबको आगे आना होगा।

इस मौके पर मंडल ब्लाक प्रमुख शशांक शेखर,जिला पंचायत सदस्य अजय पाण्डेय,पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय पाण्डेय,मोहन गुप्ता,पुन्ना सिंह,प्रधान संपूर्णानंद,शक्ति संयोजक सोनू दुबे, जोगिंदर औझा, वशिष्ठ दत पांडेय, बंटू सिंह जी दुबहर मंडल के सभी पदाधिकारी सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें