69000 बैच के शिक्षकों ने शिक्षक भवन में मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई : 69000 बैच के शिक्षकों द्वारा प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों के साथ कम्बल,फल आदि किया वितरित
बलिया। 69000 शिक्षक भर्ती में नियुक्त अध्यापकों के गुरुवार को सेवा के पांच वर्ष पूरा हुआ। इस खुशी में जिले के सैकड़ों शिक्षकों ने बीएसए मनीष सिंह व प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल, ब्रेड व जूस वितरित करने के साथ ही धार्मिक स्थलों व रेलवे स्टेशन पर जरूरतमंदों में कम्बल बांटा। इससे पहले जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के पास स्थित अध्यापक भवन में एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाईयां दी।
बीएसए ने शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शासन और विभाग की ओर चलाये जा रहे निपुण भारत अभियान के साथ ही अन्य कार्यक्रमों को पूर्ण मनोयोग से सफल बनाने का अनुरोध किया। उन्होंने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर विशेष बल दिया। संयुक्त लीगल टीम के सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दिया। युवा शिक्षक नेता पंकज कुमार सिंह ने कहा कि आज का दिन हमलोगों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। पांच साल पहले आज ही के दिन हमें कर्मक्षेत्र में शिक्षक के रूप में समाज को नई दिशा देने की जिम्मेदारी सौपी थी। टीम के दुष्यंत सिंह ने कहा कि 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती के तहत जिले में तैनात करीब 1600 शिक्षक सरकार द्वारा समय- समय पर चलाई जा रही योजनाओं को सफल बनाने में लगे हुए हैं।
स्मार्ट क्लास समेत अन्य विभिन्न माध्यमों से बच्चों को बेहतर शिक्षा देते हुए बेसिक शिक्षा की तस्वीर बदलने को संकल्पित हैं। फल, ब्रेड, कंबल आदि के वितरण के दौरान जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, प्राथमिक शिक्षक संघ के मंत्री डॉ. राजेश पांडे, बेरुआरबारी ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह, शशिकांत ओझा, केके सिंह, योगेंद्र सिंह, सतीश मेहता, आशुतोष तिवारी, अविनाश सिंह, नंदलाल शर्मा, तौसीफ आलम, संदीप सिंह, कौशल सिंह, नवतेज सिंह, प्रशांत कुमा
विज्ञापन
