जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया कम्बल वितरण : ठण्ड व शीतलहर से बचाव के लिए जरुरतमन्दों में किया गया कम्बल वितरण
Ajay Mishra
Sat, Dec 20, 2025
बलिया। आज दिनांक 20.12.2025 को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह व पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा तहसील बांसडीह पर शीत लहर के चलते बेसहारा, असहाय, वृद्ध, निराश्रित और गरीब परिवारों को कंबल वितरित किया गया । जिसका उद्देश्य सार्वजनिक स्थलों पर खुले में सो रहे लोगों को ठंड से बचाना है । प्रशासन की प्राथमिकता है कि कोई भी व्यक्ति ठंड से प्रभावित न हो। उपजिलाधिकारी और नगर निकाय को निर्देश दिए गए हैं कि वे सुनिश्चित करें, कि हर महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थल पर अलाव की पर्याप्त व्यवस्था हो।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी बासंडीह अभिषेक प्रियदर्शी व क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
