BREAKING NEWS

डूबने और सर्पदंश से हुए मृत्यु वाले परिवारों को आर्थिक सहायता,परिवहन मंत्री दया शंकर ने दी राहत धनराशि

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

समाजवादी पार्टी के नेता व विधान सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपने गुरु को किया याद

Advertisment

SIR अभियान में हो रही है तेजी,मतदाताओं का कर रहे BLO मिलान : घर-घर जाकर मतदाताओ से मिल रहे हैं बी एल ओ

Ajay Mishra

Thu, Nov 20, 2025

संवाददाता/ जितेन्द्र यादव" जीतू"

दुबहड़ (बलिया)। स्थानीय विकास खण्ड क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण(एसआईआर) अभियान तेजी से शुरू हो गया है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं के विवरण का मिलान कर रहे हैं। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले की मतदाता सूची को अधिक सटीक और अद्यतन बनाना है। इसके तहत बीएलओ पुराने रिकार्ड,विशेषकर वर्ष 2003 की मतदाता सूची से वर्तमान मतदाताओं का मिलान कर रहे हैं। बीएलओ लोगों से उनके नाम,पता,आयु और परिवार के सदस्यों के नए-पुराने विवरण की पुष्टि कर रहे हैं। जिन परिवारों में नए मतदाता बने हैं, उनसे फार्म-6 भरवाया जा रहा है, जबकि किसी मतदाता की त्रुटि सुधारने के लिए फार्म-8 उपलब्ध कराया जा रहा है। गुरुवार को दुबहड़ विकास खण्ड क्षेत्र के पिंडारी गांव में भाजपा के बूथ अध्यक्ष जितेन्द्र यादव ने बीएलओ बुधिया देवी के साथ अन्य बीएलओ द्वारा किए जा रहे सत्यापन कार्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कार्य को पारदर्शी तरीके से करने का कार्य में तेजी लाने का आग्रह किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें