BREAKING NEWS

डूबने और सर्पदंश से हुए मृत्यु वाले परिवारों को आर्थिक सहायता,परिवहन मंत्री दया शंकर ने दी राहत धनराशि

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

समाजवादी पार्टी के नेता व विधान सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपने गुरु को किया याद

Advertisment

बिजली का खराब केबल रेलवे लाइन के नीचे होने से बिजली आपूर्ति ठप : सुरेमनपुर में सालों से खराब है केबल,दर्जनों गांवो में 8 घंटे बिजली गुल

Ajay Mishra

Fri, Sep 5, 2025

रेलवे ट्रैक के नीचे जर्जर केबल से बिजली आपूर्ति प्रभावित:

संवाददाताः जितेन्द्र यादव 'जीतू'

बलिया । बैरिया क्षेत्र के रानीगंज देहात फीडर के सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक के नीचे बिछी अंडरग्राउंड केबल की जर्जर स्थिति से क्षेत्र के दो दर्जन गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। पिछले दो वर्षों से खराब इस केबल की वजह से शिवाल, चाई छपरा, बिसुनपुरा, अधिसीझुवा, सुरेमनपुर, गंगापुर, हेमन्तपुर, दुर्जनपुर, नारायणगढ़, श्रीनगर और हनुमानगंज सहित कई गांवों में बार-बार बिजली गुल हो जाती है। बुधवार की शाम को भी इन गांवों में आठ घंटे तक बिजली नहीं थी। आक्रोशित ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को उपजिलाधिकारी आलोक प्रताप सिंह को पत्रक सौंपा। लाइन मैनों का कहना है कि इस बार मरम्मत कर दी गई है, लेकिन अगर दोबारा केबल खराब हुई तो महीनों तक बिजली सेवा ठप हो सकती है। उन्होंने श्रीकांतपुर रेलवे फाटक के पास से नई केबल बिछाने का सुझाव दिया है। एसडीएम ने अधिशासी अभियंता को समस्या का जल्द समाधान करने का आदेश दिया है। अधिशासी अभियंता मूलचंद शर्मा ने बताया कि एसडीओ से सुरेमनपुर स्टेशन और श्रीकांतपुर रेलवे फाटक दोनों स्थानों की रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट मिलते ही नई केबल डालकर समस्या का समाधान किया जाएगा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। पत्रक देने वालों में दुर्जनपुर निवासी सुशील तिवारी सहित कई लोग मौजूद थे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें