BREAKING NEWS

डूबने और सर्पदंश से हुए मृत्यु वाले परिवारों को आर्थिक सहायता,परिवहन मंत्री दया शंकर ने दी राहत धनराशि

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

समाजवादी पार्टी के नेता व विधान सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपने गुरु को किया याद

Advertisment

जे एन सी यू मे अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ भव्य आयोजन : राज्य विश्वविद्यालयों में अधिकतम संख्या में चला सूर्य‌ नमस्कार करने वालों के विश्वकीर्तिमान का अभियान

Ajay Mishra

Sat, Jun 21, 2025

बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के जीवंत प्रसारण से कार्यक्रम का आरंभ हुआ, तत्पश्चात कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के संदेश का भी प्रसारण हुआ। एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग की थीम पर आधारित इस कार्यक्रम के अन्तर्गत सूर्य नमस्कार का विशेष अभ्यास कराया गया। सूर्य नमस्कार अपने आप में एक संपूर्ण योगाभ्यास है। जिसमें 12 चरणों में सविता देवता के विशिष्ट 12 मन्त्रों से आराधना की जाती है। इसके अभ्यास से स्वस्थ और निरोगी जीवन प्राप्त किया जा सकता है। इसीलिए उत्तर प्रदेश के सभी राज्य विश्वविद्यालयों में एक साथ, एक समय पर सूर्य नमस्कार का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सूर्य नमस्कार करने वालों की सर्वाधिक संख्या का विश्व रिकार्ड बनाने के लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय और सभी संबद्ध महाविद्यालयों में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता के नेतृत्व में परिसर के प्राध्यापकों, कर्मचारियों तथा विद्यार्थियों ने प्रशासनिक भवन, अकादमिक भवन तथा विवि के मुख्य द्वार पर योगाभ्यास किया।

प्राध्यापक राज कुमार के नेतृत्व में योग और प्राकृतिक चिकित्सा विभाग के विद्यार्थियों ने यह योगाभ्यास कराया जिसमें संधिसंचालन, खड़े होकर करने वाले आसान- ताड़ासन, वृक्षासन आदि, बैठकर किये जाने वाले आसन- वज्रासन, शशांकासन, लेटकर किये जाने वाले आसन- भुजंगासन, मकरासन,मरकट आसन आदि तथा भ्रामरी, नाड़ीशोधन आदि प्राणायाम सम्मिलित थे। इस अवसर पर वित्त अधिकारी आनंद दुबे, कुलसचिव एस एल पाल, डाॅ. प्रियंका सिंह, डाॅ. अजय चौबे, डाॅ. विनीत सिंह, डाॅ. मनोज कुमार, डाॅ. प्रवीण नाथ यादव आदि प्राध्यापक मौजूद रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें