BREAKING NEWS

डूबने और सर्पदंश से हुए मृत्यु वाले परिवारों को आर्थिक सहायता,परिवहन मंत्री दया शंकर ने दी राहत धनराशि

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

समाजवादी पार्टी के नेता व विधान सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपने गुरु को किया याद

Advertisment

रेवती पुलिस ने दहेज हत्या से सम्बन्धित अभियुक्ता को किया गिरफ्तार : चन्द्रावती देवी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और प्रताड़ना से पीड़िता के फांसी लगा लिए जाने को लेकर किया गया गिरफ्तार

Ajay Mishra

Mon, Jan 12, 2026

बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध उन्मूलन एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक कृपा शंकर के निकट पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी बैरिया मो0 फहीम कुरैशी के कुशल नेतृत्व में थाना रेवती पुलिस को मिली सफलता।

उल्लेखीय है कि दिनांक 11.01.2026 को प्रार्थिनी द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि मैने अपनी लड़की की शादी वर्ष 2025 में रोहित यादव पुत्र हिरालाल यादव निवासी परसिया थाना रेवती जनपद बलिया से की थी, इन लोगों द्वारा शादी के बाद से ही मेरी बेटी को दहेज के लिए शारीरिक व मानसिक रुप से प्रताड़ित किया जाता था, जिससे तंग आकर मेरी बेटी फांसी लगाकर मर गई । इस प्रार्थना पत्र के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमें लगा दी गई ।

इसी क्रम में आज दिनांक 12.01.2026 को थाना रेवती व बलिया टीम के उ0नि0 अवनीश त्रिपाठी मय हमराह का0 शिवशंकर जायसवाल व म0का0 बिन्दु देवी के साथ देखभाल क्षेत्र, पेण्डिंग विवेचना, तलाश वांछित व रोकथाम जुर्म मे मौजूद थे कि मुखबिर की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 10/2026 धारा 80(2), 85 बीएनएस व डीपी एक्ट में वांछित अभियुक्ता चन्द्रावती देवी पत्नी हीरालाल यादव निवासी परसिया थाना रेवती जनपद बलिया उम्र करीब 47 वर्ष को बीज गोदाम तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त गिरफ्तार अभियुक्ता के विरूद्ध विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए मा0 न्यायालय के भेजा गया ।

पंजीकृत अभियोग

01. मु0अ0स0 10/2026 धारा 80(2),85 बीएनएस व ¾ डीपी एक्ट थाना रेवती जनपद बलिया ।

गिरफ्तार अभियुक्ता का नाम व पता

01. चन्द्रावती देवी पत्नी हीरालाल यादव निवासी परसिया थाना रेवती जनपद बलिया उम्र करीब 47 वर्ष ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

1. उ0नि0 अवनीश त्रिपाठी थाना रेवती जनपद बलिया

2. का0 शिवशंकर जायसवाल थाना रेवती जनपद बलिया

3. म0का0 बिन्दु देवी थाना रेवती जनपद बलिया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें