BREAKING NEWS

डूबने और सर्पदंश से हुए मृत्यु वाले परिवारों को आर्थिक सहायता,परिवहन मंत्री दया शंकर ने दी राहत धनराशि

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

समाजवादी पार्टी के नेता व विधान सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपने गुरु को किया याद

Advertisment

दहेज हत्या से सम्बन्धित एक नफर अभियुक्त गिरफ्तार : चित्तबड़ागांव थाना पुलिस ने दहेज हत्या से सम्बन्धित चितेश्वर नगर निवासी दशरथ राम को किया गिरफ्तार

Ajay Mishra

Sun, Jan 4, 2026

बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध के समूल उन्मूलन एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर के निकट पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी सदर राकेश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना चितबड़ागांव पुलिस टीम को मिली सफलता।

उल्लेखीय है कि दिनांक 23.12.2025 को थाना चितबड़ागांव पर वादी विदेशी राम पुत्र स्व0 रामप्रसाद साकिन अहिरौला थाना पकड़ी जनपद बलिया द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि मैने अपनी लड़की शादी माह मई वर्ष 2020 में राधेश्याम पुत्र दशरथ राम साकिन चितेश्वरनगर कस्वा व थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया से की थी, प्रार्थी की पुत्री स्नेहा उम्र करीब 23 वर्ष को उसके पति राधेश्याम पुत्र दशरथ राम व उनकी ससुराली जन द्वारा दहेज की मांग करके प्रताड़ित करना मांग पुरी न होने पर फांसी लगा कर जान से मारकर मृत्यु कारित करने के सम्बन्ध में दिये गये तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0- मु0अ0सं0 224/25 धारा 80(2), 85 BNS व 4 DP ACT पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित की गई ।

इसी क्रम में आज दिनांक 04.01.2026 को थाना चितबड़ागांव पुलिस टीम के थानाध्यक्ष दिनेश पाठक मय हमराह हे0का0 मुनीब यादव, का0 मनीष कुमार यादव व का0 श्रीकान्त सोनी के साथ देखभाल क्षेत्र, पेण्डिंग विवेचना, तलाश वांछित, वारण्ट निष्पादन व रोकथाम जुर्म मे मौजूद थे कि मुखबिर की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 224/25 धारा 80(2), 85 BNS व 4 DP ACT मे वांछित अभियुक्त दशरथ राम पुत्र स्व0 देवी राम साकिन चितेश्वरनगर कस्वा व थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया को मानपुर हनुमान मन्दिर चितबड़ागांव के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0 न्यायालय बलिया भेजा गया।

सम्बन्धित अभियोग-

मु0अ0सं0 224/25 धारा 80(2), 85 BNS व 4 DP ACT

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-

1.दशरथ राम पुत्र स्व0 देवी राम साकिन चितेश्वरनगर कस्वा व थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

1.थानाध्यक्ष श्री दिनेश पाठक थाना चितबड़ागांव जनपद बलिया

2. हे0का0 मुनीब यादव,

3. का0 मनीष कुमार यादव

4 का0 श्रीकान्त सोनी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें