पूर्व जिला पंचायत सदस्य व भाजपा नेता ने मां की पुण्यतिथि पर किया नमन : गरीब असहायों में किया वस्त्र वितरण और भण्डारा आयोजित
Ajay Mishra
Sat, Jul 12, 2025
संवाददाता/ जितेन्द्र यादव (जीतू)
हल्दी (बलिया)। बेलहरी ब्लाक के पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता मृत्युंजय तिवारी ऊर्फ बब्लू ने अपनी माता प्रेम सुंदरी देबी की 19 वीं पुण्यतिथि पर अपने पैतृक गांव नीरूपुर में शनिवार को 251 गरीब,मजलूम, दिव्यांग एवं असहायों में वस्त्र वितरित किया साथ ही भंडारे का भी आयोजन किया गया। वस्त्र पाकर गरीबों के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। मेरी माता जी हमेशा गरीबों की सेवा करती थी। आज उन्हीं के पुण्य प्रताप से हम लोगों का परिवार खुशहाल है। इस अवसर पर बेलहरी ब्लाक के प्रमुख शशांक शेखर तिवारी,जीतू ठाकुर,प्रधान परमेश्वर यादव, बब्बू चौबे,नारायण उपाध्याय आदि बहुत सारे लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
