जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में दिए निर्देश : सम्पूर्ण समाधान दिवस बांसडीह तहसील में आयोजित हुआ जिसमें किया गया समाधान व दिए गये निर्देश,अन्य अधिकारीगण भी रहे उपस्थित
Ajay Mishra
Sat, Dec 20, 2025
बलिया। फरियादियों की जन शिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित, गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिए गये आवश्यक दिशा-निर्देश ।
जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह व पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के द्वारा जनपद बलिया के तहसील बांसडीह पर आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जनता की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा कुछ समस्याओं का मौके पर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया गया जबकि अन्य आयी सभी शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करने एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर किए जाने का निर्देश दिया गया । इस मौके पर उपजिलाधिकारी बांसडीह क्षेत्राधिकारी बांसडीह व प्रभारी निरीक्षक बांसडीह सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें ।
विज्ञापन
