SIR को लेकर भाजपा की हुई बैठक : सही मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला
Ajay Mishra
Tue, Nov 11, 2025
संवाददाता/ जितेन्द्र यादव जीतू
दुबहड़ (बलिया)। स्थानीय ब्लाक क्षेत्र में मंगलवार को विधान सभा प्रभारी नकुल चौबे व मंडल अध्यक्ष रिंकू दुबे के संयुक्त नेतृत्व में स्थानीय कस्बा में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को लेकर बैठक हुई। बैठक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) व एकता यात्रा को सफल बनाने की रणनीति पर विचार किया गया। इस अवसर पर नकुल चौबे ने कहा कि मतदाता सूची को सही और अद्यतन रखना लोकतंत्र की मजबूती के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि सही मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है।हर नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह सुनिश्चित करे कि उसका नाम सूची में सही दर्ज हो। चौबे ने बूथ प्रभारियों और कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि वे घर-घर संपर्क अभियान चलाकर सूची में मौजूद त्रुटियों को सुधारे और नए मतदाताओं के नाम जोड़ने में मदद करें। दुबहड़ मंडल अध्यक्ष रिंकू दुबे ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने 4 नवम्बर से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरू कर दिया है। पार्टी कार्यकर्ताओं को इस कार्य में बीएलओ के साथ मिलकर सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अब मतदाता सूची ऐप के माध्यम से डिजिटल रूप में उपलब्ध कराई गई है। इसके पूर्व भाजपा नेताओं ने नीरुपुर,हल्दी,नंदपुर,बजरहा,रामपुर टिटिही आदि शक्ति केन्द्रों पर बैठक कर कार्यकर्ताओं को भाजपा के रणनीति के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
