BREAKING NEWS

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

समाजवादी पार्टी के नेता व विधान सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपने गुरु को किया याद

शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने के लिए लगवाई दौड़,टोलीवार कराया गया ड्रील,दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ अभ्यास

Advertisment

जिलाधिकारी की देख-रेख में फेफना गांव में क्राप कटिंग की प्रक्रिया पूरी : फेफना में हुआ गेहूं का क्राप कटिंग प्रयोग,15.09 किलो उपज दर्ज,क्षतिपूर्ति का रास्ता साफ

Ajay Mishra

Sun, Mar 29, 2026

बलिया। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत शनिवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की देखरेख में तहसील सदर क्षेत्र के राजस्व ग्राम फेफना में अधिसूचित फसल गेहूं की क्रॉप कटिंग कराई गई। यह प्रक्रिया किसान विकाऊ मौर्य के खेत में CCE Agri App के माध्यम से ऑनलाइन संपन्न हुई। क्रॉप कटिंग के लिए खेत में 10 मीटर का समबाहु त्रिभुज बनाकर फसल की कटाई की गई। कटाई के बाद उपज का तौल किया गया, जिसमें कुल 15.09 किलोग्राम उत्पादन प्राप्त हुआ। इस प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य बीमित किसानों को फसल क्षति की स्थिति में उचित क्षतिपूर्ति प्रदान करना है। क्रॉप कटिंग प्रयोग के दौरान अपर सांख्यिकीय अधिकारी मनीष कुमार जायसवाल, नायब तहसीलदार प्रदीप कुमार यादव, राजस्व निरीक्षक विण्णु कुमार शुक्ल, लेखपाल विजयेन्द्र विक्रम सहित बीमा कंपनी के जिला समन्वयक प्रवीण पांडेय, तहसील समन्वयक बलवंत गुप्ता, सत्यजीत सिंह, दीपक पासवान तथा ग्राम प्रधान और अन्य किसान उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें