BREAKING NEWS

डूबने और सर्पदंश से हुए मृत्यु वाले परिवारों को आर्थिक सहायता,परिवहन मंत्री दया शंकर ने दी राहत धनराशि

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

समाजवादी पार्टी के नेता व विधान सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपने गुरु को किया याद

Advertisment

पूर्व प्रधान स्मृति सिंह की पहल से बीमार को जगी‌ उम्मीद : युवा शक्ति संस्थान के दिनेश प्रताप सिंह ने दी 50000 की मदद

Ajay Mishra

Tue, Sep 9, 2025

१४ माह से जिला अस्पताल में था फेफड़े की बीमारी से भर्ती, एकाउंट में थे मात्र दो सौ रुपया।*

बलिया : भगवान को किसी ने सीधे देखा तो नहीं है पर इंसान के रुप में भगवान कभी कभी प्रकट हो ही जाते हैं। ठीक उसी तरह बलिया ज़िला अस्पताल में 14 माह से भर्ती राम दयाल चौहान को भाजपा नेत्री पूर्व ग्राम प्रधान रतसरकला स्मृति सिंह के रूप में मिले।

कुछ दिन पहले सोशल मीडिया के माध्यम से स्मृति सिंह को जानकारी हुई कि जिला अस्पताल के इमरजेंसी में भर्ती सहतवार (भोपतपुर चौहान बस्ती), तहसील-बांसडीह, बलिया निवासी राम दयाल चौहान पुत्र शिव परसन चौहान फेफड़ों की गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं और पिछले 14 माह से बलिया जिला अस्पताल में भर्ती हैं। जानकारी के बाद स्मृति सिंह ने उन्हें अच्छे अस्पताल में भर्ती करवाने की जिम्मेदारी ले ली। रामदयाल की आर्थिक स्थिति अत्यंत ही कमजोर होने के कारण बेहतर इलाज नहीं करा पा रहे थे और उनका आयुष्मान कार्ड की लिमिट भी पहले इलाज मे खत्म हो चुकी थी। स्मृति सिंह ने उनके लिए आर्थिक मदद मांग कर धन जुटाने का जिम्मा लिया। राम दयाल के खाते में मात्र 200 रुपए थे स्मृति सिंह की पहल पर समाजिक कार्यकर्ता आगे आये और सबके सहयोग से लगभग एक लाख रुपए का प्रबंध हो गया। स्मृति सिंह की पहल पर मुम्बई में बैठे युवा कारोबारी युवा शक्ति संस्थान के संस्थापक दिनेश प्रताप सिंह जो सौभाग्य से सहतवार के ही निवासी है और तुरंत 50 हजार रुपए की आर्थिक मदद करने की बात कही और दिनेश प्रताप की टीम ने स्मृति सिंह के साथ जिला अस्पताल पहुंचकर राम दयाल को 50 हजार रु का चेक सौपा। उक्त अवसर पर दीप्ति सिंह तथा संस्था के सदस्य चंदन श्रीवास्तव, सौरभ उपाध्याय, राजु सिंह, रोहित सिंह, अमित सिंह, रंजीत वर्मा, आदित्य शर्मा, सौरभ शर्मा, गुड्डु शर्मा, संजीव आदि उपस्थित थे।

अब इस सहयोग से राम दयाल के बेहतर इलाज की उम्मीद जगी है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें