लोक अदालत हेतु बैठक : 13 सितम्बर को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत पर हुआ विचार विमर्श
Ajay Mishra
Wed, Aug 27, 2025
बलिया। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया अनिल कुमार झा के आदेशानुसार, श्री हरीश कुमार, अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया की अध्यक्षता में बुधवार को एडीआर भवन दीवानी न्यायालय, बलिया में जनपद के समस्त बैंक प्रबन्धकगण की बैठक, राष्ट्रीय लोक अदालत 13 सितम्बर को व्यापक रूप से सफल बनाने के उद्देश्य से की गयी। 13 सितम्बर को आयोजित आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु विचार विमर्श किया गया तथा इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किये जाने हेतु चर्चा की गयी। अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, हरीश कुमार द्वारा बैठक में उपस्थित समस्त बैंक प्रबंधकगण को निर्देशित किया गया कि वे आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में एनपीए एकाउंटस से संबंधित नोटिसों कोअति-शीघ्र कार्यालय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया को प्रेषित करें, जिससे की प्राप्त नोटिसों को समय से तामिला कराया जा सके तथा यह भी निर्देशित किया गया कि वह अपने क्षेत्रान्तर्गत आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का व्यापक प्रचार-प्रसार, पम्पलेट, पोस्टर व बैनर आदि से, करना सुनिश्चित करें। बैठक में भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंधक साहिल खान, पंजाब नेशनल बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक रजनी कुमारी झा, इण्डियन बैंक के शाखा प्रबंधक विजेन्द्र कुमार, यूनियन बैंक के प्रबंधक प्रशांत कुमार, बैंक ऑफ बडौदा के प्रबंधक रंजन सिंह, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक-। के प्रबंधक आशाीष, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक- ।। के प्रबंधक विकास कुमार एवं एलडीएम ऑफिस के असिस्टेंट अखिलेश कुमार सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
