BREAKING NEWS

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

समाजवादी पार्टी के नेता व विधान सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपने गुरु को किया याद

शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने के लिए लगवाई दौड़,टोलीवार कराया गया ड्रील,दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ अभ्यास

Advertisment

जनपद के सभी थानों पर किया गया सम्पूर्ण समाधान दिवस : जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने शहर कोतवाली बलिया में सुनी समाधन दिवस की समस्याएं,18 का मौके पर निस्तारण

Ajay Mishra

Sat, Feb 28, 2026

बलिया।आज जनपद बलिया के सभी थानों पर "थाना समाधान दिवस" का आयोजन कर फरियादियों की समस्याओं के त्वरित निवारण का किया गया प्रयास, मौके पर ही कुल 18 मामलों का किया गया निस्तारण ।

सभी क्षेत्राधिकारीगण द्वारा अपने-अपने क्षेत्राधिकार के थानों पर थाना प्रभारियों के साथ सम्बन्धित थानों पर प्रशासनिक टीम के साथ “थाना समाधान दिवस” का आयोजन कर जनता की सुनी गयी समस्यायें ।

जिलाधिकारी बलिया मंगला प्रसाद सिंह व पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह द्वारा थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना कोतवाली में जनसुनवाई करते हुए फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए उनके निस्तारण हेतु सर्वसम्बंधित को निर्देशित किया गया ।

इसी क्रम में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कोतवाली का औचक निरीक्षण किया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए। जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय द्वारा थाना कोतवाली में निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया गया एवं थाना कोतवाली ऑफिस, थाना परिसर व निर्माणाधीन कक्ष का औचक निरीक्षण किया गया ।

इसके अतिरिक्त जनपद के अन्य सभी थानों पर कुल 46 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें पुलिस व राजस्व टीम के साथ थानों पर आये फरियादियों की समस्याओं को सुना गया एवं पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल मौके पर कुल 18 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारित किया गया व शेष प्रार्थना पत्रों को संयुक्त टीम द्वारा निस्तारित करने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया । जमीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की टीमों द्वारा संयुक्त रुप से प्रकरण का निस्तारण करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गये, जिससे फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पड़े व प्रकरणों का त्वरित व न्याय पूर्ण निस्तारण हो सके ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें