थाना दुबहड़ पुलिस ने एक गुमशुदा बालक को ढुंढा : दुबहड़ थाना पुलिस ने आपरेशन मुस्कान के तहत अवयस्क गुमशुदा बालक को ढुंढ निकाला,पुलिस की हो रही प्रशंसा
Ajay Mishra
Mon, Jun 23, 2025
बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में आपरेशन मुस्कान के तहत चलाये गये अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर के सफल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर श्यामकान्त के कुशल निर्देशन में आज अव्यस्क गुमशुदा बालक को सकुशल अन्दर 24 घण्टे में बरामद कर परिजनो को सुपुर्द किया गया । आवेदक द्वारा दिनांक 22.06.25 को अपने लड़के को पढ़ने की बात कहने पर गुस्सा होकर कही चले जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया था । प्राप्त प्रार्थना पत्र के क्रम में थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार एवं उनकी पुलिस टीम द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से तत्परता पूर्वक प्रचार प्रसार किया गया एवं आस पास के जनपदो के रेलवे स्टेशनो पर पुलिस को फोटो भेज कर गुमशुदा की तलाश हेतु प्रयास किया गया तो आर0पी0एफ0 मड़ुआडीह वाराणसी के सहयोग से गुमशुदा अवयस्क उक्त बालक को सकुशल बरामद किया गया । जिससे उसके परिजनो एवं क्षेत्रीय जनता द्वारा पुलिस की इस त्वरित कार्यवाही की प्रशंसा व आभार प्रकट किया गया,बरामदगी में पुलिस टीम में 1. श्री मिथिलेश कुमार थानाध्यक्ष ,थाना दुबहड़ बलिया 2. उ0नि0 श्री मोतीलाल थाना दुबहड़ बलिया 3. हे0का0 मनोज कुमार थाना दुबहड़ बलिया की अहम भूमिका रही।
विज्ञापन
