BREAKING NEWS

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

समाजवादी पार्टी के नेता व विधान सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपने गुरु को किया याद

शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने के लिए लगवाई दौड़,टोलीवार कराया गया ड्रील,दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ अभ्यास

Advertisment

जिलाधिकारी ने विकास खण्ड रसड़ा का किया औचक निरीक्षण : एल आर एल एम व लेखाकार कक्ष की फाईलों का किया जांच,जर्जर भवनों का ध्वस्तिकरण व नये का प्रस्ताव देने को कहा

Ajay Mishra

Sat, Feb 21, 2026

बलिया। विकास खंड रसड़ा का शनिवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एनआरएलएम कक्ष एवं लेखाकार कक्ष का बारीकी से अवलोकन किया और वहां रखी फाइलों तथा निर्माण कार्य से संबंधित पत्रावलियों की जांच की। जिलाधिकारी ने अभिलेखों का निरीक्षण करते हुए कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों से आवश्यक विवरण प्राप्त किया।

उन्होंने अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव तथा कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को निर्देशित किया कि विकास खंड परिसर में जो भी पुरानी एवं जर्जर भवन अनुपयोगी अवस्था में हैं, उन्हें चिन्हित कर हटाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। साथ ही नए भवनों के निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शासकीय कार्यों के सुचारू संचालन के लिए सुरक्षित और सुव्यवस्थित भवन आवश्यक हैं। उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान देने को कहा। निरीक्षण में बीडीओ रसड़ा एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें