BREAKING NEWS

डूबने और सर्पदंश से हुए मृत्यु वाले परिवारों को आर्थिक सहायता,परिवहन मंत्री दया शंकर ने दी राहत धनराशि

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

समाजवादी पार्टी के नेता व विधान सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपने गुरु को किया याद

Advertisment

विश्वदीप और मिथिलेश थानाध्यक्ष हल्दी,दुबहड़ का स्थानान्तरण,किया सम्मान : हल्दी थानाध्यक्ष और दुबहड़ थानाध्यक्ष का स्थानांतरण के बाद किया गया विदाई और सम्मान

Ajay Mishra

Thu, Aug 28, 2025

संवाददाता/जितेन्द्र यादव (जीतू)

हल्दी (बलिया)।बुधवार की देर रात पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर 19 थाना प्रभारियों का स्थानान्तरण किया गया है। इसी क्रम में हल्दी थाना प्रभारी विश्वजीत सिंह का स्थानान्तरण फेफना थाने पर किया गया है और थानाध्यक्ष दुबहड़ मिथिलेश सिंह का स्थानान्तरण खेजुरी किया गया है दोनों थाना परिसरों में पत्रकारों,वकीलगण एवं युवा समाजसेवी विद्या शरण चौबे ऊर्फ धन्नू चौबे के नेतृत्व में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें थाना प्रभारी को अंगवस्त्र,स्मृति चिह्व एवं माला पहनाकर भव्य विदाई दी गई। इस अवसर पर थाना प्रभारी विश्वजीत सिंह ने कहा कि इस क्षेत्र के लोगों ने जो हमें प्यार और सहयोग दिया है उसको मैं जीवन भर याद रखुंगा। स्थानान्तरण एक प्रक्रिया है जिसे हर कर्मचारी को इस रास्ते से गुजरना पड़ता है। इस अवसर पर दर्जनों की संख्या में क्षेत्रीय नागरिक एवं पुलिस मौजूद रहे।

उधर दुबहड़ थानाध्यक्ष मिथिलेश सिंह का भी स्थानान्तरण अन्यत्र हो गया है दुबहड़ थाना पर पत्रकारों व समाजसेवियों ने इनका विदाई कार्यक्रम भी आयोजित कर अपनी ओर से विदा किया और सम्मानित करते हुए उनके किए गये संक्षिप्त कार्यकाल का उल्लेख किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें