जिला महिला अस्पताल में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना की हुई जांच : जांच के बाद 35 महिलाओं में किया गया फल वितरण
Ajay Mishra
Mon, Jun 16, 2025
जितेन्द्र यादव (जीतू)
बलिया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन भारत सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के 1,9,16 एवं 24 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित अभियान कार्यक्रम का आयोजन देश के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत किया जाना सुनिश्चित है। उक्त कार्यक्रम के तहत सोमवार को जिला महिला चिकित्सालय में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती माताओं का स्वास्थ्य जांच एवं दवा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के सुदूरवर्ती इलाकों से आशा कार्यकर्ताओं के द्वारा गर्भवती माता को स्वास्थ्य जांच हेतु लाया गया। जहां सभी गर्भवती का स्वास्थ्य जांच किया गया। स्वास्थ्य जांच के तहत गर्भवती महिलाओं का रक्तचाप,पेशाब जांच,भ्रूण की जांच,एचआईवी जांच, हीमोग्लोबिन,वजन,ऊंचाई एवं प्रसव के दौरान होने वाले उच्च जोखिम की जांच की गई। इस अवसर पर ओपीडी ईंचार्ज इन्द्रावती देवी ऊर्फ इन्दू देवी ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत सोमवार को अपनी जांच करवाने के लिए 35 महिलाएं पहुंची। जिनकी जांच हुई। वहीं हाई रिस्क वाली गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड कराया गया। साथ ही सभी गर्भवती महिलाओं को दवाओं के साथ ही फल वितरण किया गया।
विज्ञापन
