BREAKING NEWS

डूबने और सर्पदंश से हुए मृत्यु वाले परिवारों को आर्थिक सहायता,परिवहन मंत्री दया शंकर ने दी राहत धनराशि

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

समाजवादी पार्टी के नेता व विधान सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपने गुरु को किया याद

Advertisment

राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी नई जिम्मेदारियां : हरिनारायण बने मण्डल अध्यक्ष, कमलेश बने उपाध्यक्ष,गिरीश बने मण्डल प्रभारी

Ajay Mishra

Fri, Sep 12, 2025

*पिन्टू तलवार*

बलिया। राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह ने बलिया इकाई पर अपने गहरे विश्वास का इज़हार करते हुए नई जिम्मेदारियाँ सौंप दी हैं। इसके साथ ही जिलेभर में संगठन के कार्यकर्ताओं व पत्रकारों में नया उत्साह और जोश देखने को मिल रहा है।

नई नियुक्तियों में हरिनारायण सिंह को आजमगढ़ मंडल का अध्यक्ष, कमलेश ओझा को आज़मगढ़ मंडल उपाध्यक्ष,और गिरीश मिश्रा को आजमगढ़ मंडल का प्रभारी बनाया गया है।

उल्लेखनीय है कि हरिनारायण सिंह इसके पहले आजमगढ मण्डल के कार्यवाहक मण्डल अध्यक्ष थे,आजमगढ मण्डल के मण्डल अध्यक्ष नित्यानन्द सिंह के इस्तीफे के बाद हरिनारायण सिंह को स्थायी जिम्मेदारी सौंपकर संगठन ने उनपर अपने विश्वास की मुहर लगा दी है।

नव नियुक्त पदाधिकारियों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हम पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को सशक्त बनाने में जुटेंगे। हमारा प्रयास रहेगा कि न सिर्फ प्रदेश, बल्कि देशभर में राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत की परचम को बुलंद करेंगे।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह ने बलिया टीम की सराहना करते हुए कहा कि बलिया हमारी ताकत है। हमें पूरा विश्वास है कि यह टीम संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएगी। जो लोग संगठन पर उंगली उठाते हैं, समय उन्हें सच्चाई दिखा देगा।

नई जिम्मेदारियाँ मिलने के बाद कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह है। स्थानीय पत्रकारों का मानना है कि यह कदम संगठन की जड़ों को और मजबूत करेगा तथा पत्रकारों की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर नई धार मिलेगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें