बाढ़ प्रभावित लोगों को दवा वितरण कर रहा स्वास्थ्य विभाग : नाव और मचान का सहारा लेकर स्वास्थ्य कर्मी घर-घर वितरित कर रहे हैं दवा
Ajay Mishra
Sat, Aug 9, 2025
संवाददाता जितेंद्र यादव (जीतू )
बलिया। ब्लाक बेलहरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवानी की टीम बाढ़ प्रभावित गांव रेपुरा, बहादुरपुर और सुजानीपुर में नाव के माध्यम से डोर-टू-डोर जाकर दवाओं का वितरण कर रही है।
लगातार बारिश और गंगा के जलस्तर में वृद्धि से इन क्षेत्रों में चारों तरफ पानी भर गया है, जिससे सामान्य आवागमन बाधित है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नाव का सहारा लेकर घर-घर पहुंचकर मरीज़ों को आवश्यक दवाएं, ORS पैकेट, बुखार और सर्दी-ज़ुकाम की दवाएं, क्लोरीन, पेट दर्द , खांसी खुजली मेडिसिन किट तथा प्राथमिक उपचार की सामग्री वितरित किया गया।
स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को बाढ़ के दौरान साफ पानी पीने, मच्छरों से बचाव और खाने-पीने की चीज़ों को ढककर रखने की सलाह भी दी। विभाग का कहना है कि यह सेवा बाढ़ प्रभावित इलाकों में तब तक जारी रहेगी, जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाय। मेडिकल टीम की तरफ बीपीएम राकेश कुमार सिंह ,बीसीपीएम संजय कुमार यादव, सीएचओ बिलाल खान, समाजसेवी अनूपदुबे, ग्राम प्रधान बहादुरपुर अजय चौबे,सुजानीपुर ग्राम प्रधान बिरेंद्र मिश्रा आदि लोग थे।
विज्ञापन
