BREAKING NEWS

डूबने और सर्पदंश से हुए मृत्यु वाले परिवारों को आर्थिक सहायता,परिवहन मंत्री दया शंकर ने दी राहत धनराशि

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

समाजवादी पार्टी के नेता व विधान सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपने गुरु को किया याद

Advertisment

प्रभारी मंत्री ने डी०एम०के साथ किया बाढ़ व कटान क्षेत्रों का निरीक्षण : प्रभारी मंत्री दया शंकर मिश्र दयालु ने जिलाधिकारी मंगला प्रसाद के साथ किया बाढ़ राहत केन्द्र का फीता काट कर किया उदघाटन

Ajay Mishra

Sun, Aug 3, 2025

बलिया। प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र 'दयालू' ने डीएम मंगला प्रसाद सिंह के साथ बाढ़ व कटान प्रभावित क्षेत्रों का निरिक्षण किया। इस दौरान प्रशासनिक व बाढ़ विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देने के साथ ही प्रभावित लोगों को विश्वास दिलाया कि आपदा की इस घड़ी मे पीड़ितों को आवश्यक सारी सुविधाये समय से मुहैया करायी जायेगी।

मंत्री ने एनएच-31 के डेंजर प्वाईंटो का भी बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान बाढ़ विभाग के अधिशासी अभियंता संजय कुमार मिश्र को आवश्यक निर्देश दिया। दूबेछपरा पहुंचे मंत्री ने हनुमान मंदिर से संचालित होने वाले बाढ़ राहत केंद्र का मन्त्रोंचार के बीच फीता काटकर उदघाटन किया। ग्रामीणों को बताया कि बाढ़ पीड़ितों को तत्काल राहत मुहैया कराये जाने को लेकर सरकार दृढ संकल्पित है। हमारी सरकार गृह अनुदान से लगायत राहत सामग्री का तत्काल वितरण करा रही है। जिससे आपदा काल मे पीड़ितों की पीड़ा कम हो सके। उन्होंने बताया कि इस बार नाव से लगायत अन्य कोई भी समस्या नही आने दी जायेगी। सारी व्यवस्था जिला प्रशासन के तरफ से एक सप्ताह पहले आयी बाढ़ मे ही पूरी कर ली गयी है। बताया कि एनडीआरएफ की टीम भी मोर्चा संभाल ली है। लोगों को अनावश्यक किनारो पर न जाने की सलाह दी। मंत्री ने डीएम, सीडीओ ओजस्वी राज एक्सईएन संजय कुमार मिश्र व पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह के साथ एनडीआरएफ की नाव से बाढ़ प्रभावित गोपालपुर, उदयीछपरा, दूबेछपरा बस्ती मे जाकर बाढ़ से नुकसान व दिक्क़तो का जायजा लिया। इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष जयप्रकाश साहू, एसडीएम बैरिया आलोक कुमार सिंह, तहसीलदार बैरिया मनोज कुमार राय, एसडीओ बाढ़ खंड एसके प्रियदर्शी आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें