BREAKING NEWS

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

समाजवादी पार्टी के नेता व विधान सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपने गुरु को किया याद

शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने के लिए लगवाई दौड़,टोलीवार कराया गया ड्रील,दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ अभ्यास

Advertisment

महिला सशक्तिकरण के लिए चला जागरुकता अभियान : जागरुकता अभियान में जनसंख्या अनुपात,जन्म,मृत्यु दर और बच्चों पर होने वाले शोषण के लिए किया गया जागरुक

Ajay Mishra

Sat, Mar 21, 2026

बलिया। चैत्र नवरात्रि के दृष्टिगत “मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण)” के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण हेतु विशेष जागरूकता अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं और बच्चे राज्य / जनपद स्तरीय संकट को यथा जनसंख्या अनुपात, जन्म / मृत्यु दर, लिंगानुपात, स्कूल ड्रॉप आउट, बाल विवाह, लैंगिक शोषण, संस्थागत प्रसव, साक्षरता दर तथा महिलाओं और बच्चों के प्रति होने वाली हिंसा आदि को समाज के समक्ष रखते हुए उनके सुधार हेतु जन चौपाल लगाकर जागरुक किया गया।

माननीय मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण)” के अंतर्गत जनपद बलिया में महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने हेतु विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 21.03.2026 को पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम जन चौपाल आयोजित किए गए।*अभियान के दौरान पुलिस टीमों द्वारा ग्राम, कस्बा, मोहल्ला, प्रमुख बाजार, चौराहों, शिक्षण संस्थानों एवं धार्मिक स्थलों पर भ्रमण कर चौपाल/जनसंवाद कार्यक्रम* आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में छात्राओं, बालिकाओं एवं महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

महिला पुलिस कर्मियों द्वारा विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी भी प्रदान की गई, जिनमें प्रमुख रूप से-

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना

निराश्रित महिला पेंशन योजना

उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना

पीएम किसान सम्मान निधि योजना

वन स्टॉप सेंटर

आयुष्मान भारत योजना

सुरक्षित मातृत्व आश्वासन (सुमन) योजना

महिला शक्ति केंद्र योजना

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना

साथ ही पुलिस एवं अन्य आपातकालीन सेवाओं से संबंधित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई, जैसे-

वीमेन पावर लाइन – 1090

पुलिस आपातकालीन सेवा – 112

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन – 1076

स्वास्थ्य सेवा – 102

एम्बुलेंस सेवा – 108

महिला हेल्पलाइन – 181

साइबर क्राइम हेल्पलाइन – 1930

कार्यक्रम के दौरान पंपलेट वितरित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया तथा उन्हें किसी भी आपात स्थिति में निःसंकोच हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करने हेतु प्रेरित किया गया।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं के मध्य सुरक्षा, विश्वास एवं आत्मनिर्भरता का वातावरण स्थापित करना है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें