BREAKING NEWS

डूबने और सर्पदंश से हुए मृत्यु वाले परिवारों को आर्थिक सहायता,परिवहन मंत्री दया शंकर ने दी राहत धनराशि

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

समाजवादी पार्टी के नेता व विधान सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपने गुरु को किया याद

Advertisment

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई पेंसनर्स की बैठक : गंगा बहुउद्देश्यीय सभागार में हुई बैठक में जिलाधिकारी ने समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश

Ajay Mishra

Wed, Dec 17, 2025

बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद की अध्यक्षता में बुधवार को गंगा बहुउद्देशीय सभागार में पेंशनर दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों द्वारा जिलाधिकारी को पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। साथ जिलाधिकारी ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को साल एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि पेंशन से जुड़ी किसी भी समस्या का समयबद्ध एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बैठक में दो पेंशनरों द्वारा अपनी समस्याएं रखी गईं, जिनके शीघ्र समाधान के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि अगली बैठक में जिन विभागों से संबंधित समस्याएं सामने आई हैं, उन विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी, ताकि पेंशनरों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा सके। बैठक के दौरान पेंशनरों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और प्रशासन की ओर से सकारात्मक एवं भरोसेमंद आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारी आनंद दुबे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें