BREAKING NEWS

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

समाजवादी पार्टी के नेता व विधान सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपने गुरु को किया याद

शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने के लिए लगवाई दौड़,टोलीवार कराया गया ड्रील,दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ अभ्यास

Advertisment

बलिया के आंगनबाड़ी केन्द्रों के लोकार्पण कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण : सोहांव व चिलकहर में नये बाल-विकास परियोजना कार्यालयों का लोकार्पण,केन्द्रों में एल ई डी,स्मार्टफोन व ग्रोथ मानिटरिंग

बलिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश स्तर पर नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र भवनों एवं बाल विकास परियोजना कार्यालयों के लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम का सजीव प्रसारण सोमवार को विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रसड़ा, सियर, दुबहड़, बांसडीह, बेलहरी, मनियर, नवानगर, पन्दह, बेरूआरबारी, मुरलीछपरा, बैरिया, रेवती और नगरा क्षेत्रों के बाल विकास परियोजना अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सेविकाएं भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के अंतर्गत नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्रों एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय सह-गोदामों का लोकार्पण किया। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों को सुदृढ़ बनाने के लिए एलईडी टीवी, ईसीसीई किट, ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस और स्मार्टफोन जैसी सुविधाओं की जानकारी दी। साथ ही, इन केंद्रों के माध्यम से संचालित विभागीय योजनाओं से आम जनमानस को मिल रहे लाभ पर भी प्रकाश डाला। जनपद बलिया के विकास खंड सोहांव और चिलकहर में नवनिर्मित बाल विकास परियोजना कार्यालय एवं सह- गोदाम का भी लोकार्पण किया गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित जनपद के विभिन्न बाल विकास परियोजनाओं के अधिकारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष, खंड विकास अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, मुख्य सेविका एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें