BREAKING NEWS

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

समाजवादी पार्टी के नेता व विधान सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपने गुरु को किया याद

शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने के लिए लगवाई दौड़,टोलीवार कराया गया ड्रील,दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ अभ्यास

Advertisment

जनसुनवाई को प्रभावी बनाने में जुटे जिलाधिकारी,रंगाई-पोटाईका कार्य शुरू : कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल,जिलाधिकारी ने पैटल भ्रमण कर लिया जायजा

बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और जनसुनवाई को प्रभावी बनाने में लगातार सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। समाधान दिवस और थाना दिवस पर वे स्वयं फरियादियों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के निर्देश दे रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर का पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिसर में साफ-सफाई, रंगाई-पुताई और भवनों की मरम्मत के कार्यों को तेज करने के निर्देश दिए। कई स्थानों पर जहां लंबे समय से विकास कार्य नहीं हुए थे, वहां पूरे भवन को सफेद रंग से रंगवाने का कार्य शुरू कराया गया। साथ ही जिलाधिकारी ने परिसर में अव्यवस्थित रूप से लगी कई गुमटियों को हटाने के निर्देश नगर मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा को दिए। साथ ही नगर क्षेत्र में बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नगर पालिका बलिया के अधिशासी अधिकारी को कड़े निर्देश जारी किए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अनिल कुमार, नगर मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा, हेमंत कुमार (स्टेनो अपर जिलाधिकारी) सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें