BREAKING NEWS

डूबने और सर्पदंश से हुए मृत्यु वाले परिवारों को आर्थिक सहायता,परिवहन मंत्री दया शंकर ने दी राहत धनराशि

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

समाजवादी पार्टी के नेता व विधान सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपने गुरु को किया याद

Advertisment

जिलाधिकारी बलिया ने की निर्माणाधीन छोड़हर ट्रीटमेंट : ट्रीटमेंट प्लान्ट का निरीक्षण,कार्यपूर्ण होने की तिथि है 31 अगस्त 2025

Ajay Mishra

Thu, Jun 26, 2025

बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने आज नगर पालिका परिषद, बलिया सीवरेज पुनर्गठन योजना के अन्तर्गत निर्माणाधीन सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी),छोड़हर एवं सीवेज पम्पिंग स्टेशन का निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता,निर्माण खण्ड,उ0प्र0 जल निगम (नगरीय)पियूष मौर्य से परियोजना से संबंधित जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध पूर्ण कराया जाय।

अधिशासी अभियंता ने मैसर्स आर0के0 इंजीनियर्स सेल्स लिमिटेड, लखनऊ (जे०वी०) मैसर्स आनन्द कन्स्ट्रवेल प्राइवेट लिमिटेड, नासिक द्वारा कराया जा रहा है एवं प्रस्तावित कार्यों के निर्माण के लिए ट्रायल रन सहित कुल 01 वर्ष 09 माह की अवधि अर्थात् कार्य प्रारम्भ की तिथि 05.12.2023 तथा कार्य पूर्ण करने की तिथि 31.08.2025 निर्धारित है।

उन्होंने बताया कि 20 एम0एल0डी0 एसटीपी,छोड़हर का कार्य 95 प्रतिशत कार्य पूर्ण है एवं फिनिशिंग का कार्य पर है।

(1). प्रशासनिक भवनः- भवन के सिविल / विद्युत यांत्रिक का कार्य पूर्ण करा लिया गया है। फिनिशिंग एवं पेंटिंग का कार्य प्रगति पर है।

(2). प्राइमरी ट्रिटमेन्ट यूनिटः- अधिशासी अभियन्ता द्वारा अवगत कराया गया कि प्राइमरी ट्रिटमेन्ट यूनिट की सिविल कार्यों की भौतिक प्रगति 96 प्रतिशत पूर्ण है एवं विद्युत/यांत्रिक से सम्बन्धित यन्त्रों की आपूर्ति कर स्थापन कार्य करा लिया गया है। फिनिशिंग कार्य प्रगति पर है। श्रमिक बढ़ाकर कार्यों को ससमय पूर्ण कराने के लिए निर्देशित किया गया।

(3). एस0बी0आर0- अधिशासी अभियन्ता ने अवगत कराया कि एस०बी०आर० का कार्य पूर्ण कर लिया गया है एवं विद्युत/यॉन्त्रिक से सम्बन्धित यन्त्रों जैसे कि डिकैन्टर, डिफ्‌यूजर इत्यादि की आपूर्ति कर स्थापन कार्य करा लिया गया है। ट्रायल एवं रन का कार्य प्रगति पर है।

(4). क्लोरिनेशन कान्टैक्ट टैंक (सी०सी०टी०):- अधिशासी अभियन्ता ने अवगत कराया कि सी०सी०टी० की सिविल कार्य पूर्ण कर लिया गया है एवं विद्युत/यॉन्त्रिक से सम्बन्धित यन्त्रों की आपूर्ति कर स्थापन कार्य करा लिया गया है। फिनिशिंग एवं पेंटिंग कार्य प्रगति पर है। कार्यों को ससमय गुणवत्ता पूर्ण कराने के लिए निर्देशित किया गया।

जिलाधिकारी द्वारा सीवेज पम्पिंग स्टेशन (सिविल जोन) कचहरी परिसर के निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियन्ता ने अवगत कराया कि 6 एम०एल०डी० सीवेज पम्पिंग स्टेशन का जीर्णोद्धार का कार्य एवं सिविल जोन में पूर्व में बिछाई गई सीवर लाइन में 1250 मी० गैप थे, जिसमें से 450 मी० सीवर लाइन बिछाई गई है तथा शेष सीवर लाइन बिछाने का कार्य प्रगति पर है। वर्तमान में मिट्ठी चौराहे से अशोका होटल तक सीवर लाइन डालने का कार्य प्रगति पर है, जिसे 10 दिन में पूर्ण करा दिया जायेगा। कार्य को यूद्धस्तर पर कराते हुए 02 माह में पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये।

विज्ञापन

जरूरी खबरें