BREAKING NEWS

डूबने और सर्पदंश से हुए मृत्यु वाले परिवारों को आर्थिक सहायता,परिवहन मंत्री दया शंकर ने दी राहत धनराशि

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

समाजवादी पार्टी के नेता व विधान सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपने गुरु को किया याद

Advertisment

अखार गांव का सम्पर्क मार्ग जो‌ एक पखवारे बना,उखड़ने लगा : अभी ह्फ्ते दो ह्फ्ते पहले बनी सड़क उखड़ने लगी,जिससे ग्रामवासियों में आक्रोश,जांच कराकर दोषियोंको दण्डित किएजाने की मांग

Ajay Mishra

Wed, Jul 30, 2025

दुबहर। क्षेत्र के ग्राम पंचायत अखार में पिछले पखवारे बनी सड़क उखड़ने लगीं। जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। ज्ञात हो कि ग्राम पंचायत अखार में पिछले पखवारे शशिकांत सिंह के घर से वीरेंद्र गिरी के घर तक लगभग एक किमी के आसपास गांव के मुख्य संपर्क मार्ग का मरम्मत कर पिच का कार्य आनन फानन में जैसे तैसे कराया गया था। जो एक सप्ताह के अंदर ही सड़क उखड़ने लगीं। मानक के साथ घोर लापरवाही में बनी सड़क की गिट्टी पैर से इकठ्ठा करने पर भी एकत्र हो जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यह कैसी सड़क बनी है जो एक सप्ताह भी नहीं चल सकीं। अखार गांव के प्रधान प्रतिनिधि लकी सिंह ने उच्चाधिकारियों,कार्यदायी संस्था और संबंधित विभाग का ध्यान आकृष्ट कराते हुए सड़क मरम्मत की जांच करा कर दोषियों के विरुद्ध कारवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें