BREAKING NEWS

डूबने और सर्पदंश से हुए मृत्यु वाले परिवारों को आर्थिक सहायता,परिवहन मंत्री दया शंकर ने दी राहत धनराशि

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

समाजवादी पार्टी के नेता व विधान सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपने गुरु को किया याद

Advertisment

बलिया के कोटेदारों ने सात सूत्रीय मांगो को लेकर किया प्रदर्शन : मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा

Ajay Mishra

Tue, Jul 15, 2025

बलिया में कोटेदारों ने सात सूत्रीय मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा

संवाददाता/ जितेन्द्र यादव (जीतू)

बलिया ।उत्तर प्रदेश के कोटेदारों की समस्याओं को लेकर बलिया के राशन विक्रेताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा। ज्ञापन में कोटेदारों ने कई अहम मांगे उठाई और चेतावनी दी कि यदि समय पर समाधान नही हुआ तो अगस्त माह में राशन वितरण के पहले तीन दिन कार्य रोका जा सकता है। कोटेदार संघ के जिलाध्यक्ष आनंद सिंह ने बताया कि वर्तमान में फोन से लिए जा रहे फीडबैक में कई बार लाभार्थी के स्थान पर विरोधी या असंबंधित लोग गलत जानकारी दे देते हैं,जिससे अनावश्यक जांच और शोषण होता है। कोटेदारों ने मांग की कि जांच एक ही विभाग से कराई जाए,जिससे पारदर्शिता बनी रहे। इसके अलावा कोटेदारों ने अन्य राज्यों की तरह उत्तर प्रदेश में भी लाभांश बढ़ाने की मांग की। उन्होंने बताया कि वर्तमान में खाद्यान्न पर 90 रुपए व चीनी पर 70 रुपए प्रति क्विंटल ही मिलता है,जबकि हरियाणा,दिल्ली और गोवा में 200 रुपए प्रति क्विंटल लाभांश दिया जा रहा है। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित दुकानों का सारा संचालन खर्च जैसे बिजली बिल,भाड़ा,मजदूरी संचालक वहन करते हैं,ऐसे में कमीशन की राशि सीधे संचालकों के खाते में दी जाए। साथ ही एमडीएम व आंगनबाड़ी योजनाओं के खाद्यान्न पर भी समान कमीशन देने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में ओमप्रकाश पांडेय, दिनेश राय, अनिल तिवारी, सूर्य नारायण सिंह,दिनेश सिंह रामेश्वर सिंह,जयकुमार ओझा, जगन्नाथ मिश्रा,गोगा पाठक, अमित दुबे,राजेश सिंह आदि सैकड़ो कोटेदार मौजूद रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें