योगा स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर बिना पारी पदोन्नति : मोनिका शुक्ला महिला आरक्षी को बिना पारी पदोन्नति,पुलिस अधीक्षक ने दी बधाई और की उज्जवल भविष्य की कामना
Ajay Mishra
Sat, Aug 23, 2025
बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा उ0प्र0 पुलिस (कुशल खिलाड़ी) की भर्ती एवं बिना पारी पदोन्नति नियमावली-2021 के अधीन महिला आरक्षी को मुख्य आरक्षी ना0पु0 के पद पर पदोन्नति होने पर पुलिस अधीक्षक ने बधाई और शुभकामनाएं दिया है।
उल्लेखनीय है कि आज 23 अगस्त को पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह ने महिला आरक्षी मोनिका शुक्ला पीएनओ 212091575 वर्तमान में महिला थाना जनपद बलिया में नियुक्त हैं । महिला आरक्षी द्वारा योगा स्पर्धा में कांस्य पदक प्राप्त करने पर उ0प्र0 पुलिस (कुशल खिलाड़ी) की भर्ती एवं बिना पारी पदोन्नति नियमावली- 2021 के अधीन उपरोक्त महिला महिला आरक्षी को मुख्य आरक्षी ना0पु0 के पद पर पदोन्नति होने पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी ।
विज्ञापन
