नन्दपुर ढ़ाले पर मोटरसाइकिल और कार की टक्कर : मोटरसाइकिल सवार युवक गम्भीर रुप से घायल,जिला अस्पताल में इलाज जारी
Ajay Mishra
Sat, Jul 26, 2025
संवाददाता/ जितेन्द्र यादव (जीतू)
हल्दी(बलिया)। हल्दी थाना क्षेत्र में शनिवार को एक सड़क हादसा नंदपुर ढाले के सामने मोटरसाइकिल और कार की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के अनुसार, सीताकुंड निवासी 24 वर्षीय राहुल पांडेय, जो नरेंद्र पांडेय के पुत्र हैं, अपनी मोटरसाइकिल से नंदपुर से हल्दी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान नंदपुर ढाले पर बैरिया की तरफ से आ रही ग्रांड वितारा कार से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में राहुल पांडेय बुरी तरह घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल भेजवाया। वर्तमान में राहुल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने हादसे में शामिल कार को अपने कब्जे में ले लिया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
