BREAKING NEWS

डूबने और सर्पदंश से हुए मृत्यु वाले परिवारों को आर्थिक सहायता,परिवहन मंत्री दया शंकर ने दी राहत धनराशि

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

समाजवादी पार्टी के नेता व विधान सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपने गुरु को किया याद

Advertisment

कल‌ से शहर में होगी साफ-सफाई,मुख्य राजस्व अधिकारी की‌ पहल काम आई : नगर पालिका के सफाई कर्मी की हड़ताल खत्म

Ajay Mishra

Tue, Nov 25, 2025

बलिया। 25 नवंबर को शाम 3:00 बजे तहसील बलिया सदर में नगर पालिका बलिया परिषद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के विषय में 12 सूत्रीय मांगों के निराकरण और तात्कालिक दो माह का वेतन भुगतान के विषय में वार्ता की गई। बैठक में वेद प्रकाश पांडेय,अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, विनोद मिश्रा मंत्री , सुशील त्रिपाठी मंडल महामंत्री, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद,जे पी सिंह अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संघ आदि पदाधिकारीगण उपस्थित थे। बैठक का कार्यवृत्त जारी किया जाएगा। जिसमें निम्न निर्देश दिया गया -

(१)कर्मचारियों की हड़ताल विषयक 12 सूत्रीय मांग में सेवा संबंधी विषयों पर संबंधित बाबू का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए समय सीमा निर्धारित किए जाने पर सहमति बनी और यदि संबंधित बाबू समय से कर्मचारियों के देयक का निराकरण नहीं करते है तो उनका उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाएगा।

(२)सफाई कर्मचारियों के वेतन आदि के भुगतान की पत्रावली पर यदि चेयरमैन हस्ताक्षर नहीं करते है तो वैकल्पिक व्यवस्था हेतु शासन का निर्णय जो प्राप्त होगा, उसके अनुसार जल्द से जल्द भुगतान किया जाएगा।

अंत में सभी कर्मचारी संघ के पदाधिकारी ने सहमति देते हुए धरना समाप्त कर कल सुबह से कार्य करना शुरू कर देंगे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें