BREAKING NEWS

डूबने और सर्पदंश से हुए मृत्यु वाले परिवारों को आर्थिक सहायता,परिवहन मंत्री दया शंकर ने दी राहत धनराशि

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

समाजवादी पार्टी के नेता व विधान सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपने गुरु को किया याद

Advertisment

राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत का शपथ ग्रहण सम्पन्न : राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत की जनपद बलिया के तहसील इकाई बैरिया का शपथ ग्रहण सम्पन्न

Ajay Mishra

Sun, Jun 22, 2025

बलिया।राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के तहसील इकाई बैरिया का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आज कोटवां के मधुबन कॉम्प्लेक्स में सम्पन्न हुआ ।

उक्त अवसर पर बैरिया तहसील के सभी पत्रकार और राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के राष्ट्रीय, प्रान्तीय,मणडलीय और जनपद स्तरीय पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

तहसील अध्यक्ष पंकज कौशिक का शपथ ग्रहण जिला प्रवक्ता गिरीश मिश्र ने जिलाध्यक्ष की ओर से कराया।इस अवसर पर बोलते हुए मुख्य अतिथि और प्रान्तीय उपाध्यक्ष अजय मिश्र ने कहाकि यह उर्वरा भूमि क्रान्तिकारियों की सेनानियों की और अपने जमाने में जिनकी तुति बोलती थी,कांग्रेस की प्रधानमंत्री और आयरन लेडी इन्दिरा गांधी को भी बोला सिंहासन खाली करो जनता आती है,1975 के आपात काल के बाद सत्ता परिवर्तन करा देने वाले जय प्रकाश नारायण की धरती,कौशल किशोर की धरती है और पंकज जी आपके साथ मण्डल के दो अध्यक्ष एक पूर्णकालिक और दूसरे कार्यवाहक हैं,जनपदीय उपाध्यक्ष हैं, आप संगठन को मजबूत कीजिए,संगठन के ह्वाट्स एप समूह में या किसी प्रकार से संगठन के साथी संगठन को मजबूत बनाने में अपनी उर्जा लगाएं।

अपने सम्बोधन में राष्ट्रीय उपाध्यक्षा कंचन सिंह ने कहाकि जब मैं संगठन में चार साल‌ पहले शामिल हुई थी तो इतना कुछ नहीं था संगठन इतना सशक्त भी नहीं था लेकिन आज यह संगठन जनपद ही नहीं, प्रदेश में, देश में और दुनिया के पैमाने पर भी अपना परचम राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह और राष्ट्रीय अध्यक्षा(महिला) पूनम सिंह के नेतृत्व में लहरा रहा है दिन-प्रतिदिन तरक्की कर इसका विस्तार हो रहा है।

कार्यक्रम को नित्या नन्द सिंह, हरिनारायण सिंह और जिलाध्यक्ष दुर्गा शंकर सिंह,अजीत सिंह बिट्टु,डां सैयद सिराज ने भी सम्बोधित किया ।कार्यक्रम में खुर्सीद आलम,चन्दन सिंह, पिन्टू तलवार,अनुज यादव, सनी सिंह(कैमरापर्सन,बलिया न्यूज24) की उपस्थिति रही कार्यक्रम को बिनोद शर्मा ने सजाया सवारा और सबके प्रति आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का संचालन गिरीश मिश्र ने किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें