राजपूत नेवरी की वार्ड नम्बर 14 से आने वाली महज 3' की गली बनी नाला : कोई सुनवाई नहीं, मुहल्लावासी आन्दोलन करने को मजबूर
Ajay Mishra
Tue, Jun 24, 2025
बलिया।शहर के वार्ड नम्बर 14 से आने वाली गली जो राजपूत नेवरी में आती है,गली की चौड़ाई 3 फुट महज है जो पूरी तरह नाले में तब्दील हो ग ई है,इस गली का हाल जानने वाला कोई नहीं है जबकि चलने लायक होने की दशा में अधिकांश लोग इसी गली से जाते-आते हैं तथा इस गली में वरिष्ठ व सम्मानित लोग निवास करते हैं।
मुहल्ला वासियों की बार-बार गुहार के बाद भी नगर पालिका परिषद और जिला प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है,मुहल्ला वासियों ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी और प्रभारी नगर पालिका मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन जी से मांग किया है कि इस गली को तत्काल ठीक नहीं कराया गया तो मुहल्ला वासी आन्दोलन करने के लिए बाध्य होगें।उल्लेखनीय है कि मुहल्लावासियों का कहना है कि क्षेत्र के वार्ड सभासद और अध्यक्ष नगर पालिका से बारमबार निवेदन करने के बाद भी कोई इस नाली की तरफ ध्यान नहीं दे रहा है और वे वहाँ रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
