BREAKING NEWS

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

समाजवादी पार्टी के नेता व विधान सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपने गुरु को किया याद

शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने के लिए लगवाई दौड़,टोलीवार कराया गया ड्रील,दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ अभ्यास

Advertisment

हरिनारायण राजभर का निधन,सांसद व पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने जताया शोक : पूर्व मंत्री व पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर के निधन पर सांसद सनातन और पूर्वनेताप्रतिपक्ष रामगोविन्द नेउनको दी श्रद्धांजलि

Ajay Mishra

Sun, Apr 12, 2026

बलिया। उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं घोसी लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर के आकस्मिक निधन पर समाजवादी पार्टी ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

शोक व्यक्त करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने कहा कि हरिनारायण राजभर जमीन से जुड़े व्यक्ति थे। स्पष्टता उनका गुण था और समाजसेवा उनकी आदत थी। राजनीति में हम लोगों ने कुछ समय एक साथ भी काम किया। उनके व्यक्तित्व में बनावटीपन बिल्कुल नहीं था।

सांसद सनातन पाण्डेय ने अपने शोक संदेश में कहा कि हरिनारायण राजभर आम जनमानस की बात करने वाले नेता थे। वे गरीबों और कमजोरों की आवाज थे।

समाजवादी पार्टी के उपाध्यक्ष/प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय कान्हजी ने कहा कि स्व. हरिनारायण राजभर जी कुछ समय समाजवादी पार्टी में रहे। उस दौरान उनके साथ काम करने का अवसर मिला। वे कार्यकर्ताओं को सर्वोपरि मानते थे और किसी भी विषय पर स्पष्टता से बोलने का साहस रखते थे।

समाजवादी पार्टी बलिया उनके आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करती है और ईश्वर से प्रार्थना करती है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा उनके परिवार को इस कठिन समय में साहस प्रदान करें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें