बलिया के हल्दी चट्टी पर स्कार्पियो-टेम्पू में जोरदार टक्कर : दोनों वाहनों की टक्कर में एक की मृत्यु, पांच अन्य घायल
Ajay Mishra
Fri, Dec 5, 2025
बलिया। बीती रात समय लगभग देर रात के 01.00 से 02.बजे के बीच हल्दी चट्टी पर टेम्पू और स्कार्पियों की जोरदार भिड़ंत हो गयी जिसमें 01 की मौत तथा 05 लोग घायल हो गये हैं । मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी हाउस बलिया भेज दिया गया है तथा घायलों के बेहतर ईलाज हेतु चिकित्सकों द्वारा उन्हें हायर सेन्टर रेफर कर दिया गया है। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी बैरिया श्री मो0 फहीम कुरैशी ने बताया कि बीती राय 1-2 बजे के बीच स्कार्पियो और टेम्पों में भिड़न्त हो ग ई जिसमें 6 व्यक्ति घायल हो गये जिसमें एक की मृत्यु हो ग ई शेष को इलाज हेतु हायर सेन्टर भेंजा गया है,वैधानिक कार्यवाही की जा रही है मौके पर शान्ति व्यवस्था कायम है।
विज्ञापन
