रविवार को गंगा बहुउद्देशीय सभागार में धूमधाम से मना परशुराम जन्मोत्सव : लोगों से खचाखच भरे सभागार में मनाया गया परशुराम जन्मोत्सव,गज़ब का उत्साह दिखा,अब कोई नजर अंदाज नहीं करेगा-सांसद सनातन
बलिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को गंगा बहुउद्देशीय सभागार में भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जिले के सभी क्षेत्रों से उपस्थित जन समुदाय की गरिमामयी उपस्थिति में जय परशुराम सेवा समिति के नेतृत्व में आयोजित उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। 21 विद्वान ब्राह्मणों द्वारा स्वास्ति वाचन के बाद रोहित आचार्य के नेतृत्व में काशी की तर्ज पर आरती की गई
कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों को भगवान परशुराम की तस्वीर वाला कैलेंडर और परशुराम चालीसा उपहार स्वरुप दिया गया। सभागार के मुख्य द्वार पर ही सभी आगन्तुकों का स्वागत व सम्मान सफेद साफा बांधकर किया गया। मुख्य अतिथि सांसद सनातन पाण्डेय को हिमांशु त्रिपाठी ने चांदी का मुकुट देकर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि के तौर पर पूर्व मंत्री तारकेश्वर मिश्र, अवध बिहारी चौबे, अशोक पाठक, उमाशंकर पाठक, देवेन्द्र दुबे, ओमप्रकाश दुबे, अवधेश त्रिपाठी रहे।
वक्ताओं ने भगवान परशुराम जी के जीवन पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में भगवान का प्रसाद ग्रहण का भी व्यवस्था रहा और हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
जनक पाण्डेय, वरुण तिवारी, अमित दुबे, सौरभ पाठक, चंदन ओझा, आदर्श मिश्रा झब्बू, शैलेश दुबे, रजनीश पाण्डेय, दीपक तिवारी, राकेश मिश्र आदि ने अतिथियों को फरसा भेंट किया। विपुल चौबे, विपुल पाण्डेय, हैप्पी मिश्र, राहुल पाण्डेय, रानू पाठक, सत्येंद्र कुंवर, विवेक ओझा, मयंक त्रिपाठी, अनुराग तिवारी ने स्मृति चिन्ह वितरित किया।
अध्यक्षता जनार्दन राय व संचालन सुशील पाण्डेय कान्ह जी ने किया। कार्यक्रम में संजय उपाध्याय, अनिल राय, शशिकांत चतुर्वेदी, केशरीनंदन त्रिपाठी, सुमन्त पांडे, भारतेंदु चौबे, अरविंद शुक्ल सच्चिदानंद तिवारी संतोष चौबे गिरीश गांधी आदि की सराहनीय मौजूदगी रही । समिति की ओर से रूपेश चौबे ने सभी आगन्तुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
