BREAKING NEWS

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

समाजवादी पार्टी के नेता व विधान सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपने गुरु को किया याद

शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने के लिए लगवाई दौड़,टोलीवार कराया गया ड्रील,दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ अभ्यास

Advertisment

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया लीगों को जागरुक : जिलाधिकारी कार्यालय से रेलवे स्टेशन होते हुए कदम चौराहे तक लोगों को किया

Ajay Mishra

Thu, Jun 12, 2025

AHT थाना जनपद बलिया और श्रम विभाग बलिया की सयुक्त टीम द्वारा बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर आयोजित जन जागरूकता अभियान के तहत जिलाधिकारी बलिया मंगला प्रसाद सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर अभियान का शुभारंभ किया गया, जिसमें जिलाधिकारी कार्यालय से रेलवे स्टेशन के रास्ते से होते हुए कदम चौराहा तक पर "भिक्षावृत्ति उन्मूलन, अनैतिक देह व्यापार, मानव तस्करी, व नशा मुक्ति" जन जागरूकता अभियान चलाया गया ।

बलिया।आज जिलाधिकारी बलिया मंगला प्रसाद सिंह और पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद बलिया में अखिल भारतीय बाल बचाव एवं पुनर्वास किशोर श्रम उन्मूलन अभियान के अंतर्गत बाल भिक्षावृत्ति उन्मूलन, अनैतिक देह व्यापार, मानव तस्करी व नशा मुक्ति जनजागरुकता अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर के निकट पर्यवेक्षण एवं नोडल अधिकारी क्षेत्राधिकारी सदर मो.उस्मान व प्रभारी संजय कुमार थाना AHT बलिया के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 वशिष्ठ नारायण यादव आ0 संतोष कुमार सरोज व म0आ0 रेनू यादव के साथ संयुक्त रूप से जिलाधिकारी कार्यालय से रेलवे स्टेशन के रास्ते से होते हुए कदम चौराहा तक जागरूकता अभियान चलाया गया। वहां पर उपस्थित व्यक्तियों, यात्रियों एवं श्रमिकों/कर्मियों को बधुआ मजदूरी,मानव तस्करी, बाल श्रम उन्मूलन, बाल भिक्षावृति, बाल विवाह,के रोकथाम व मिशन शक्ति,अनैतिक देह व्यापार के साथ साथ नशा मुक्ति अभियान के संबंध में जागरूक करते हुए टोल फ्री नं0 1090/ 112 /181/ 1076/ 1098/ 102/108 एवं साइबर हेल्पलाइन नं0 1930 के बारे में जागरूक किया गया । AHT प्रभारी ने लोगों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नियमित स्कूल भेजें। उन्होंने कहा कि अगर कोई चाय, होटल या ढाबे पर बच्चों को काम करते देखे तो उसे रोके। जरूरत पड़ने पर चाइल्ड लाइन (1098), आपातकालीन नंबर (112) या सशस्त्र सीमा बल (1903) पर सूचना दें ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें