पर्यावरण संतुलन हवा में घुलते जहर और बढ़ते तापमान की रोकथाम : तापमान,पर्यावरणीय संतुलन के लिए वृक्षारोपण जरुरी-निर्भय नारायण सिंह
Ajay Mishra
Sun, Jun 29, 2025
हमारे विशेष संवासदाता जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट
हल्दी(बलिया) मेरे आवास एक फलडदार पेड़ का प्रवास योजना’ योजना के तहत रविवार को बबुआपुर में समाजसेवा के प्रति संकल्पित आईआरटीएस रेल मंत्रालय भारत सरकार के अधिकारी निर्भय नारायण सिंह ने सैकड़ों आम के फलदार पौधों का रोपण किया ।
प्रदूषण और बढ़ते तापमान से लोग बेहाल हैं। हवा में घुला जहर और बढ़ता रिकार्ड पारा लोगों का जीना मुश्किल कर रहा है। ऐसे में इंसान के लिए पेड़-पौधे उतने ही जरूरी हैं, जितना हवा और पानी। इसी को ध्यान में रख कर क्षेत्र के अघैला निवासी निर्भय नारायण सिंह जो भारत सरकार रेल मंत्रालय के मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक के पद पर है जिन्होंने "मेरे आवास एक फलदार पेड़ का प्रवास योजना"के अंतर्गत रविवार को क्षेत्र के बबुआपुर गांव में सुनील पांडेय अधिवक्ता,आतिश उपाध्याय व अभिषेक उपाध्याय के सहयोग से 100 फलदार आम का पौधा लगाया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि पौधे हमारे आस-पास की सुंदरता को बढ़ाते हैं, हवा को साफ करते हैं,ध्वनि अवरोधक के रूप में काम करते हैं।मूल्यवान ऑक्सीजन का उत्पादन करते हैं, और गर्मियों में ठंडी छाया और सर्दियों में हवा को कम करके ऊर्जा संरक्षण में सहायता करते हैं।इसलिए पौधा लगाना बहुत ही नेक कार्य है उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से कम से कम एक वृक्ष लगाने का आह्वान किया।इस अवसर पर सिंकू पांडेय,सुशील सिंह,सोनू गुप्ता, टमाटर गुप्ता,अनूप दुबे,नितिश उपाध्याय,सचिन सिंह,प्रदीप सिंह, आलम खान, अभिषेक तिवारी, उदय पाण्डेय,विम ल कुमार राय,मंदिर के पुजारी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
