BREAKING NEWS

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

समाजवादी पार्टी के नेता व विधान सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपने गुरु को किया याद

शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने के लिए लगवाई दौड़,टोलीवार कराया गया ड्रील,दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ अभ्यास

Advertisment

पुलिस कर्मियों के चुस्त-दुरुस्त रहने हेतु लगवाई दौड़ : पुलिस अधीक्षक ओमवीर के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों व अधिकारियों ने की परेड

Ajay Mishra

Fri, May 23, 2025

बलिया। आज पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन बलिया में शुक्रवार परेड की ली गयी सलामी, परेड में सम्मिलित सभी कर्मियों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए लगवाई गयी दौड़-

अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार करवाया गया ड्रिल, परेड ग्राउण्ड व पुलिस लाइन का किया गया निरीक्षण दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश-

आज पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह द्वारा परेड ग्राउण्ड पुलिस लाइन बलिया में शुक्रवार साप्ताहिक परेड की सलामी ली गयी तथा परेड का निरीक्षण किया गया । इस दौरान पुलिस बल के शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए स्वयं के साथ समस्त पुलिसकर्मियों से दौड़ लगवायी गयी एवं अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिल करवाया गया । साप्ताहिक परेड में क्षेत्राधिकारी सदर मो0 उस्मान, प्रतिसार निरीक्षक सुभाष चन्द्र यादव व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें ।

इसी क्रम में महोदय द्वारा यूपी 112 पीआरवी में मौजूद दंगा नियंत्रण उपकरणों, फर्स्ट ऐड किट आदि विभिन्न उपकरणों का निरीक्षण करके उपकरणों की नियमित साफ-सफाई व समुचित देखरेख व कुशल संचालन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा परेड ग्राउण्ड में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने व हो रहे विकास कार्यों की प्रगति के बारें में भी जाना व समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण कार्यों को सम्पन्न कराने के लिये भी निर्देशित किया गया । महोदय द्वारा पुलिस लाइन का भी भ्रमण कर कार्यों सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें