जिला पंचायत वार्ड नम्बर 48 के प्रत्याशी ने किया कम्बल वितरण : पूनम पाण्डेय ने घर घर जाकर जरुरतमंदों के बीच किया कम्बल वितरण,कम्बल पाकर खिले चेहरे
Ajay Mishra
Sun, Feb 1, 2026
संवाददाता जितेन्द्र यादव जीतू
बलिया। हनुमानगंज ब्लाक के सोबईबांध,विशुनपुरा गांव में अंशु शुक्ला पत्नी दीपक शुक्ला के आवास पर जिला पंचायत वार्ड 48 की भावी प्रत्याशी एवं नेत्री पूनम पाण्डेय ने गरीब,असहाय, जरूरतमंदो एवं दिव्यांगों के बीच सैकड़ों कंबल का विवरण किया। प्रमुख महिला नेत्री ने अपने निजी खर्च से कंबल वितरण का कार्य किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि इस शीत लहरी और कड़ाके की ठंड से जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से घर-घर जाकर उन्हें कम्बल उपलब्ध कराया। कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है। मेरा उद्देश्य है कि कोई भी जरूरतमंद कंबल के बिना इस ठंड की मौसम में नहीं रहे,मै हर संभव प्रयास करूंगी कि उन्हें कंबल उपलब्ध कराया जाए। इस अवसर पर जयराम शर्मा,जिउत तुरहा, मीना देवी,बब्बन प्रजापति,राम जी शर्मा,शंकर प्रसाद, आशा देवी,देवंती देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
