BREAKING NEWS

जनपद के सर्वोच्च अधिकारी द्वय ने जनशिकायतों को सुनकर शिकायतों का उचित,गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए

विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े लेकिन 2/3 मत पक्ष में न होने के कारण पारित न हो सका

लोकतंत्र को और मजबूत बनाएगा नारी शक्ति वंदन अधिनियम-जिलाधिकारी बलिया

समाजवादी पार्टी के नेता व विधान सभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने अपने गुरु को किया याद

शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने के लिए लगवाई दौड़,टोलीवार कराया गया ड्रील,दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ अभ्यास

Advertisment

विश्व रक्तदाता दिवस पर सम्मानित हुए रक्तदाता : रक्तदान करने वाली सोसायटी के अध्यक्ष को किया गया सम्मानित

Ajay Mishra

Sun, Jun 15, 2025

बलिया। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल के रक्त कोष में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्साधिकारी/उपाध्यक्ष रेड क्रॉस सोसायटी डॉ. संजीव वर्मन एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुजीत यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शिविर का उदघाट्न किया डॉ संजीव वर्मन ने कहा कि रक्तदान सभी को समय समय पर करना चाहिए। अधीक्षक जिला अस्पताल डॉ सुजीत यादव ने कहा कि रक्त दान से बड़ा दान कोई नहीं, समाज के प्रत्येक व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। इसी क्रम में पब्लिक एजुकेशनल सोसायटी ने रक्तदान शिविर लगाकर ब्लड डोनेट कराया था।

मुख्य चिकित्साधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक द्वारा पब्लिक एजुकेशनल एंड डेवलपमेंट वेलफेयर सोसाइटी बैरिया बलिया के प्रबंधक/अध्यक्ष नित्यानन्द सिंह को मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। जिला अस्पताल ब्लड बैंक प्रभारी डॉ रितेश सोनी ने कहा कि ये सभी रक्तदाता महादानी हैं। जिला समन्वयक शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय ने कहा कि रक्तदान महादान है, इससे बड़ा कोई दान नहीं. ये हम सभी को करना चाहिए। रक्तदान करके आप बहुत लोगों का जीवन बचाते हैं।

इस अवसर पर, डॉ दीपक गुप्ता, नितेश पाठक, डॉ वसुंधरा सिन्हा, डॉ अफजल अहमद, डॉ संतोष चौधरी, आर बी यादव, राजेश कुमार,डा गंगासागर ,पप्पू यादव, विनय यादव, अर्जुन मिश्रा, श्याम जी सिंह, राजेश कुमार सिंह, कमलेश पाण्डेय, कुसुम देवी आदि सदस्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें